13 अश्वेत महिलाओं से रेप करने वाले पुलिस अधिकारी को मिली 263 सालों की कैद

0
316

पूरी दुनिया में महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। कई देश ऐसे हैं जो इस तरह के मामले पर तुरंत न्याय देते हैं, जबकि कुछ देशों में न्याय मिलने की प्रक्रिया काफी लंबी है। अमेरिका की एक अदालत ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले एक पुलिस अधिकारी को ऐसी सजा सुनाई है जो पूरे सामाज के लिए एक मिसाल है।

lady rapeImage Source:http://thetrentonlinecom.c.presscdn.com/

यहां एक पुलिस अफसर को रात में पेट्रोलिंग के दौरान 13 अश्वेत औरतों का शारीरिक शोषण करने का दोषी पाया गया। जिसके बाद अदालत ने इस आदमी को दोषी करार देते हुए 263 सालों की सजा सुनाई है। अगर गंभीरता से इस सजा के बारे में सोचा जाये तो यह ऐसी सजा है जिसकी भरपाई वह अपनी आखरी सांस तक करेगा। वह मर जायेगा, लेकिन फिर भी उसकी सजा चलती रहेगी।

जानकारी के अनुसार इस अपराधी पुलिस अफसर का नाम डेनियल होलटकलों (29) है। इस पुलिस वाले ने अपनी ड्यूटी के दौरान 13 औरतों को अपनी हवस का शिकार बनाया था। इन महिला पीड़ितों में एक 17 साल की नाबालिग भी थी। यह मामला अमेरिका के ओक्लाहोमा पुलिस डिपार्टमेंट का है। डेनियल के केस का ट्रायल इस साल 2 नवंबर से शुरू हुआ था। 13 में से आठ महिलाओं ने अदालत में उस के खिलाफ गवाही दी थी। डेनियल को सैक्सुअल असौल्ट, मजबूरन ओरल सोडोमी के साथ 18 मामलों में दोषी करार दिया गया। डेनियल पर महिलाओं द्वारा 18 और इल्जाम लगाए गए थे, लेकिन इन दोषों को खारिज कर दिया गया।

rapist 1Image Source:http://or-politics.com/

अदालत में आठ पुरुषों और चार औरतों की ज्यूरी ने डेनियल को चार दिनों की जिरह के बाद 263 साल की सज़ा सुनाई। पुलिस ने इसे अपने डिपार्टमेंट में बीते दशकों का सबसे बुरा केस बताया। इस फैसले के बाद डेनियल ने कोर्ट में रोना शुरू कर दिया, जबकि 17 साल की नाबालिक पीड़िता की मां ने कोर्ट के फैसले का तालियों से स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here