राम रहीम की स्टोरी पर आने वाली है यह फिल्म, राखी सावंत ने निभाई है अहम भूमिका

0
385
a movie to be released soon on the life of gurmeet ram rahim and rakhi sawant to play main character cover

राम रहीम को तो अब सब जान ही चुके हैं, पर बहुत कम लोग जानते हैं कि अब राम रहीम के जीवन पर फिल्म भी बन रही हैं। इसलिए आज हम आपको इस फिल्म के बारे में कुछ जानकारी देंगे। वर्तमान में राम रहीम का हाल यह है कि वह रेप के मामले में दोषी साबित होने के बाद जेल में सजा काट रहा है और उसकी बेटी हनीप्रीत अभी तक फरार है। अपने असली जीवन में ये लोग कब मिलेंगे, इस बात का तो पता नहीं है पर आने वाली इस फिल्म में आप उनकी जोड़ी को जरूर साथ में देख सकते हैं।

a movie to be released soon on the life of gurmeet ram rahim and rakhi sawant to play main characterimage source:

सबसे पहले हम आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम “अब होगा इंसाफ” रखा गया है और इस फिल्म में हनीप्रीत की भूमिका में “राखी सावंत” नजर आएंगी। दूसरी ओर राम रहीम का अभिनय “रजा मुराद” करेंगे। फिल्म में राखी सावंत हैं, तो आइटम नंबर तो होगा ही जिसे इस फिल्म का सबसे अहम सीन माना जा रहा है। जैसा की आप जानते ही हैं कि कुछ समय पहले हरियाणा कोर्ट ने राम रहीम को लड़कियों से बलात्कार के मामले में 20 वर्ष की सजा दी है।

उस समय से ही राम रहीम सभी न्यूज़ चैनल्स पर छाया हुआ है। इस मामले में जब पुलिस और मीडिया की छानबीन आगे बढ़ी तो राम रहीम के साथ उसकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत का नाम भी जुड़ा। माना जाता है कि वह उसकी सबसे बड़ी राजदार है। राम रहीम की अब तक आई कई फिल्मों का निर्देशन हनीप्रीत खुद कर चुकी है। राम रहीम को सजा होने के बाद से हनीप्रीत गायब है और वर्तमान में भारत के 7 राज्यों की पुलिस उसको तलाश कर रही है।

राम रहीम का नाम आम जनता में उस समय से और भी ज्यादा फेमस हो गया, जब से राम रहीम तथा हनीप्रीत की केमिस्ट्री पर प्रश्न चिंह उठने लगे। इसके बाद में डेरे पर हुए सर्च आपरेशन में भी कई अहम राज सामने आये। जिससे लोगों में राम रहीम के प्रति जिज्ञासा बढ़ने लगी। इसी जिज्ञासा को देखते हुए अब बॉलीवुड में राम रहीम को लेकर फिल्म तैयार की जा रही है। माना जा रहा है यह फिल्म काफी चलेगी क्योंकि वर्तमान में राम रहीम को लेकर जनता में जो उत्सुकता है, उसकी पूर्ति यह फिल्म करेगी। अब देखना यह है कि यह फिल्म कब पर्दे पर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here