तीस साल के प्यार के लिए दी इस तरह की कुर्बानी!

0
376

हर लड़के लड़कियों में प्यार के दौरान मिलने बिछड़ने वाले पल आते रहते हैं। कुछ लोग इसका इंतजार करते हैं, तो कुछ लोग समझौता कर लेते हैं, पर यहां जिस वाकये के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वैसा प्यार शायद ही आपने कहीं देखा या सुना होगा। यह आर्टिकल जितना पढ़ने में रोमांटिक लगेगा, उतनी ही इनकी प्रेमकहानी भी रोचक है।

ImageImage Source :http://spiderimg.amarujala.com/

क्या आपने कभी सुना है कि अपनी शादी के दिन कोई लड़की अपने तीस साल से बिछड़े प्यार के लिए सिर मुंडवा दे। इस दुल्हन ने कुछ ऐसा ही करके सबको चकित कर दिया। विदेश में रहने वाले क्रैग और जॉन ल्यॉन्स तीस सालों से एक दूसरे को जानते थे और दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। इनका प्यार रोमियो जूलियट से कम नहीं था। इसी प्यार के चलते दोनों ने बचपन से लेकर बड़े होने तक अपने प्यार के सभी पलों को खुलकर साथ जिया। उनके बचपन का प्यार काफी गहरा था, पर शायद इनकी किस्मत में एक होना नहीं लिखा था। दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था कि इसी बीच डॉक्टरों ने क्रैग को पैनक्रियाटिक कैंसर के बारे में बताकर चकित कर दिया। कैंसर लास्ट स्टेज पर चल रहा था, जिसके चलते क्रैग का अंत काफी नजदीक था। उन पर ना कोई दवा और ना ही दुआ काम कर रही थी। क्रैग अब जॉन के लिए कुछ ही दिनों के मेहमान थे, लेकिन दोनों को अपने प्यार को खत्म नहीं करना था। इसलिए दोनों ने शादी करने का फैसला कर डाला। जॉन क्रैग से सच्चा प्यार करती थी इसलिये उसने यह जानते हुए भी कि वह जल्द ही क्रैग को खो देगी, उससे शादी का प्रस्ताव रखा।

Image-2Image Source :http://spiderimg.amarujala.com/

इसके बाद एक दिन जश्न के साथ कई मेहमानों के बीच जॉन ने क्रैग से शादी रचाई, पर यह शादी अन्य शादी से बिल्कुल अलग थी। जॉन का अपने पति के साथ प्यार और इज्जत दिखाने का तरीका भी अलग था। इस शादी में जॉन ने अपने जिंदा पति को श्रृद्धांजलि देते हुए अपने बाल अपने पति से ही मुंडवा दिए फिर इसके बाद उनसे शादी रचाई। शादी के मौके पर ही दोनों ने एक-दूसरे को चुंबन भी किया, जिसे देख वहां पर मौजूद लोगों की भी आंखें भर आय़ी। सभी ने उनके प्यार को सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here