समुद्र किनारे मिला विशाल और रहस्यमय जीव, लोग हुए हैरान

0
363

 

समुद्र अपनी अटल गहराइयों में क्या कुछ छुपा कर रखें हुए हैं यह आज तक पूरी तरह से पता नहीं लग सका है, पर कभी-कभी जब कुछ समुद्र से बाहर आता है तो दुनिया के लोग चौंक उठते हैं, हालही में समुद्र के किनारे एक ऐसा ही जीव मिला है, जो की काफी विशाल और रहस्यमय है, सबसे बड़ी बात यह है कि इस जीव के बारे में अभी तक कोई भी जीव वैज्ञानिक कुछ नहीं बता सका है, आइए जानते हैं इस जीव के बारे में।

यह अजीब जीव पूर्वी रूस के समुद्र किनारे मिला है और इस जीव के बारे में अभी तक मेरिन साइंटिस्ट भी कुछ नहीं बता सके हैं। इस जीव का आकार सामान्य मानव के दुगने से भी ज्यादा है तथा इसका मुंह भी किसी पक्षी की चोंच जैसे है। इस जीव के शरीर पर काफी बाल भी है। यह जीव मृत अवस्था में मिला है।

मैरीन साइंटिस्ट निकोले किम ने इस जीव के अध्ययन के बाद में कहा है कि “इस जीव को देखने के बाद में यह विशाल डॉल्फिन लगता है, पर डॉल्फिन के शरीर पर इतने बड़े बाल नही होते हैं, इसलिए यह कोई दुर्लभ जीव लगता है।

वे आगे कहते है कि इस प्रकार के जीव को पहले भी कभी नहीं देखा गया है और हो सकता है कि वह समुद्र के तेज बहाव के कारण कहीं दूर से आ गया हों।”, आपको हम यह बता दें कि इस जीव के काफी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं, पर अभी तक यह नहीं पता लग सका है कि वास्तव में यह कौन सा जीव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here