भारत एक समुद्र किनारे मिला यह खतरनाक विशाल जीव, लोग हुए हैरान

0
747
भारत

 

समुद्र के अंदर कितनी प्रजातियों के कैसे कैसे जीव मौजूद हैं इस बारे में कोई भी नहीं जनता। हाल ही में भारत में ही समुद्र के किनारे एक विशाल जीव पाया गया जिसको देख कर लोग हैरान रह गए। वैसे आपने आज से पहले भी कई खतरनाक जीवों के समुद्र में मिलने की ख़बरें पढ़ी ही होंगी। हमने आपको इस प्रकार की कई खबरें “वाह गज़ब” पर भी बताई हैं। मगर इस बार जो जीव समुद्र के किनारे पर मिला है वह न सिर्फ विशाल है बल्कि खतरनाक भी है। आपको बता दें की यह जीब भारत के गुजरात प्रदेश के समुद्र किनारे मिला है। आइये अब आपको इस जीव के बारे में विस्तार से बताते हैं।

गुजरात स्थित ऊना के नवाबंदर क्षेत्र स्थित समुद्र के किनारे यह मछली अचानक आ पहुंची। इस मछली का नाम “मच्छराज” है। यह काफी विशाल और खतरनाक है। किनारे पर आकर यह मछली कीचड़ में फंस गई। यहां के स्थानीय मछुआरों ने इस मछली को वापस समुद्र में डालने की पूरी कोशिश की पर अधिक बजन होने के कारण वे अपनी कोशिश में सफल नहीं हो पाए। इस मछली की लंबाई 30 फीट थी। इसको देखते ही लोगों की भीड़ समुद्र किनारे जमा हो गई। मछली को देखते समय लोगों को इस बात पर काफी आश्चर्य हुआ की जो फेन मछली अपने मुंह से निकाल रही है वह बाहर आते ही मोम में बदल जाती है। समुद्र के आसपास रहने वाले किसानों तथा मछुआरों का कहना है कि मच्छराज नामक इस मछली को मारने पर प्रतिबंध है इसलिए इसका कभी शिकार नहीं किया जाता है। इस मछली की मौत होने के बाद में इसकी मोम, पूंछ तथा अन्य हिस्से लाखों रूपए में बिकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here