पुलिस को सरेंडर करने वाले नरभक्षी ने कहा इंसानी मीट खा-खा कर हो चुका हूं परेशान

0
682
a cannibal confesses that he is tired of eating human flesh cover

आपने ऐसे बहुत से लोग देखें होंगे जो भोजन में मीट खाते हैं। यह एक सामान्य सी बात है, पर क्या आपने कभी किसी ऐसे व्यक्ति को देखा है जो भोजन के रूप में मानव मीट खाता हो? यदि नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसे ही मानव के बारे में यहां बात रहें हैं। इस नरभक्षी मानव ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है दक्षिण अफ्रीका से।

यहां के एक व्यक्ति ने Estcourt के पुलिस स्टेशन में खुद को गिरफ्तार करा दिया और इंसानी मीट खाने का अपना गुनाह भी स्वीकार किया। इस आदमी के इतने नाटकीय ढंग से सरेंडर करने से पुलिस के अधिकारी भी हैरान रह गए। वह यह मान नहीं पा रहें थे कि हमारे सामने खुद की गिरफ्तारी देने वाला यह शख्स एक नरभक्षी है।

इसने पुलिस से कहा कि वह इंसानी मीट खा-खा कर परेशान हो चुका है। पुलिस अधिकारियों को विश्वास दिलाने के लिए इस व्यक्ति ने पुलिस को एक कटा हाथ तथा एक पैर भी सौंपा। इस मामले के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई तथा Escourt और Amangwe नामक स्थानों से 2 अन्य नरभक्षी लोगों को गिरफ्तार किया।

a cannibal confesses that he is tired of eating human fleshimage source:

पुलिस ने इन तीनों लोगों की गिरफ्तारी के बाद एक मकान पर भी छापा मारा। इस मकान में एक महिला की लाश मिली थी जो कि काफी कटी फटी अवस्था में थी। इसके अलावा इस घर में कई अन्य मानव शरीर के टुकड़े मिले है और एक मटका भी पुलिस को मिला जिसमें 8 से 10 कटे कान पड़े थे। पुलिस को इन तीन लोगों पर शक है।

पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने पहले महिला के साथ में बलात्कार किया तथा उसके बाद में उसको मार कर उसकी लाश का मीट खाया। आपको हम बता दें कि इन तीनों लोगों की उम्र 32, 22 तथा 29 वर्ष है। एक व्यक्ति ने इन लोगों के बारे में बताते हुए कहा है कि इन तीनों ने पुलिस को एक ऐसे स्थान के बारे में बताया है जहां पर अन्य लोगों को इन लोगों ने मार कर दफनाया है। इस प्रकार से देखा जाएं तो ये नरभक्षी लोग अब पुलिस के हाथ लग चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here