गुजरात के व्यापारी ने कर्मचारियों को तोहफे में दी 125 स्कूटी

0
362

 

कभी-कभार व्यापारी अपने कर्मचारियों को तोहफे इतनी बड़ी संख्या में दे देते हैं कि वे लोगों में चर्चा का केंद्र बन जाते हैं, हाल ही में गुजरात के एक व्यापारी ने भी अपने कर्मचारियों को बड़ी संख्या में तोहफे देकर सभी को चकित कर दिया है। जी हां, यह सही खबर है और यह खबर आई है भारत के गुजरात से। यहां के एक हीरा व्यापारी ने अपने कर्मचारियों को 125 स्कूटी देकर सभी को चकित कर दिया है। इस हीरा व्यापारी का नाम “लक्ष्मीदास वेकारिया” है। वेकारिया ने ये सभी 125 स्कूटी अपने कर्मचारियों को तोहफे के तौर पर दी हैं। वेकारिया ने स्कूटी देने के लिए के बड़ा कार्यक्रम कराया था तथा इस प्रोग्राम में प्रत्येक स्कूटी के ऊपर तिरंगा झंडा लगा था। इस प्रोग्राम में वेकारिया ने अपने कर्मचारियों को 125 स्कूटियों का वितरण किया। आपको हम बता दें कि वेकारिया ने 2010 में हीरा तराशने की फैक्ट्री खोली थी और इस फैक्ट्री के कर्मचारियों को उन्होंने यह तोहफा दिया है।

Image Source:

प्रत्येक वर्ष अपने कर्मचारियों पर महंगे तोहफों की बरसात करने वाले एक अन्य व्यापारी भी गुजरात से ही ताल्लुक रखते हैं। इनका नाम “सावजी भाई ढोलकिया” है। ये भी कई बार अपने कर्मचारियों को महंगे तोहफे देकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। आपको बता दे कि ढोलकिया के “हरे कृष्ण एक्सपोर्ट” की ओर से पिछले वर्ष दिवाली बोनस पर 400 फ़्लैट तथा 1260 कारें बांटी गई थी, जिसके कारण वे चर्चा में आ गए थे। इससे पहले भी ढोलकिया कई बार महंगे गिफ्ट्स बांट कर चर्चा में आ चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here