भारतीयों द्वारा बनाए गए 9 वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
495

जैसा कि आप जानते हैं कि भारत के लोग कभी हार नहीं मानते। यहां के लोगों ने अपनी प्रतिभा के बल पर बहुत से असंभव कार्य कर के सभी को चौंकाया है। इसी कड़ी में हम आपको बता रहे हैं भारतीयों के 9 ऐसे कार्य जिसे जान कर आपको भारतीय प्रतिभा का लोहा मानना ही पड़ेगा। यहां यह बता दें कि इन 9 कार्यों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज़ किया गया है।

1. सबसे ज्यादा बिरयानी –
12000 किलो सब्जियों और चावल का उपयोग कर 60 भारतीय रसोइयों द्वारा 1 मार्च 2008 को सबसे अधिक मात्रा में बिरयानी बनाई गई थी।

biryaniImage Source: http://babakathullu.com/

2. सांता क्लोज की सबसे बड़ी सभा
गरीबों की सहायता के लिए धन इकट्ठा करने के लिए यह प्रोग्राम आयोजित किया गया था। जिसमें कुल 18,112 लोग सांता क्लॉज के रूप में तैयार थे।

santaImage Source: http://babakathullu.com/

3. सबसे लंबे समय तक पगड़ी
यह अजीब रिकॉर्ड 60 साल पुराना है, जो एक आदमी द्वारा बनाया गया है। यह व्यक्ति पटियाला से हैं। इनके सिर की पगड़ी का भार £ 645 का है। जिसकी लम्बाई 645 मीटर है और इसको बांधने में हर रोज लगभग 6 घंटे लगते हैं।

pagImage Source: http://babakathullu.com/

4. सबसे लंबी मूंछें
यह रिकॉर्ड भी एक भारतीय द्वारा बनाया गया है। इनका नाम राम सिंह चौहान है और इनकी मूछों की लम्बाई लगभग 18 फुट है।

mujhImage Source: http://cultnuts-content.com/

5. सबसे बड़ा मानव झंडा
यह भी भारतीयों द्वारा बनाया गया एक रिकॉर्ड है। यह मानव ध्वज वायएमसीए मैदान में बनाया गया था।

flagImage Source: http://babakathullu.com/

6. सबसे बड़ी चपाती
यह रिकॉर्ड जलाराम मंदिर में बनाया गया था। इस चपाती का वजन 63.99 किलो का वजन था।

chapatiImage Source: http://babakathullu.com/

7. नाक से टाइपिंग
यह रिकॉर्ड विनोद कुमार चौधरी द्वारा बनाया गया था। इस रिकॉर्ड में उन्होंने हाथों से लिखे गए 103 प्रकार के पत्रों को अपनी नाक से टाइप किया था और इस काम में सिर्फ 46.30 सेकेण्ड का समय लगा था।

typing by noseImage Source: http://babakathullu.com/

8. सबसे लंबे समय तक मैराथन नृत्य
यह एक भारतीय महिला डांसर हेमलता द्वारा बनाया गया एक और अजीब रिकॉर्ड है। हेमलता ने 123 घंटे और 15 मिनट तक लगातार मोहिनियाट्टम नामक नृत्य का प्रदर्शन किया था।

danceImage Source: http://babakathullu.com/

9. सबसे बड़ा डोसा
यह सबसे बड़ा डोसा हैदराबाद के फोरम सुजाना मॉल के होटल डास्पिल्ला में बनाया गया था। इसको नबम्बर 2014 में बनाया गया था। यह डोसा 13.69 किलो वजन था और 29 रसोइयों ने इस डोसे को बनाने में भाग लिया था।

dosaImage Source: http://babakathullu.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here