मटके का पानी पीने से पहले जाने उसके बारे में यह गुप्त बात

0
599
मटके का पानी

वर्तमान समय काफी आधुनिक हो गया है। अब पहले जैसा न तो माहौल रहा है और न ही जीवन शैली। अब आधुनिक चीजें आ चुकी हैं और इनके सामने लोग पारम्परिक चीजों को पसंद नहीं करते हैं। पहले के समय में गर्मी के मौसम में मिट्टी के बर्तन बेचने वालों की आवाजें गांव की गली गली में गूंजती थी लेकिन अब वे कहीं सुनाई नहीं पड़ती हैं। आज तकनीक काफी विकसित हो चुकी है। इस तकनीक के कारण ही हमारे समाज में कई सुविधाजनक चीजें आ चुकी हैं। इस कारण ही आज पुराने समय की पारम्परिक चीजों को नहीं पूछते हैं।

आजकल का समय मशीनों का समय है। वर्तमान में हर कार्य करने की एक अलग मशीन तैयार हो चुकी है। इन पर कार्य करते समय न तो मेहनत लगती है और न ही समय। देखा जाए तो इनका कार्य काफी अच्छा है लेकिन इनका दुष्प्रभाव भी समाज पर पड़ा है। अब समाज का आदमी मेहनत काम करता है तथा मशीनों पर ज्यादा निर्भर हो गया है। जिसका परिणाम यह निकला की अब लोगों का स्वास्थ्य जल्दी खराब होने लगा है। आज पानी के लिए हमारे पास में फ्रीज है। लेकिन पहले मटका हुआ करता था। मटका पानी के विषैले तत्वों को अपने अंदर सोख लेता है। इसके कारण मटके का जल शुद्ध तथा स्वास्थ्यबर्धक माना जाता है।

यह भी पढ़ें – गर्मियों के इस मौसम में मटके का पानी आपको रखता है फ्रेश व हेल्दी

मटके का पानी है स्वास्थ्यबर्धक –

मटके का पानी है स्वास्थ्यबर्धकImage source:

मटके का पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र अच्छा बना रहता है। वर्तमान में हम फ्रीज का पानी ही पीते हैं। फ्रीज का तापमान इतना अधिक होता है की वह पानी को जल्दी ठंडा कर देता है। परंतु इस प्रक्रिया में पानी के कुछ तत्व ख़त्म हो जाते हैं। इस कारण फ्रीज के पानी का अधिक सेवन करना हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है। दूसरी और मटके का पानी हमारे शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। आज के डॉक्टर भी फ्रीज के पानी के स्थान पर मटके का पानी पीने की सलाह देते हैं।

असल में मिट्टी के पानी का यह गुण होता है की वह हमारे शरीर के तापमान को सही रखता है। इसका कारण यह है किम मटके के अंदर के पानी का पी एच मान सामान्य होता है। मटके का पानी न सिर्फ हमारे पाचन तंत्र को सही बनाये रखता है बल्कि हमारे शरीर के तापमान को भी सामान्य बनाये रखता है। मटके का पानी पीने से हमें किसी प्रकार की बिमारी नहीं होती तथा हम स्वस्थ रहते हैं। मटके का पानी हमें गैस, अपच तथा एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचा कर रखता है। इसके अलावा हमारे शरीर में टेस्टोरेन भी बढ़ता है। इस प्रकार से देखा जाएं तो मटके का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here