आखिर अंग्रेजी भाषा में जलेबी को क्या कहते हैं, जानें यहां

0
920
जलेबी को अंग्रेजी भाषा में क्या कहते हैं

हमारे देश में जलेबी को लोग बहुत पसंद करते हैं। कुछ लोगों की पसंदीदा मिठाई ही जलेबी है। जलेबी को छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक सभी पसंद करते हैं। कई इलाकों की जलेबी तो बहुत ही मशहूर होती है। आपने भी जलेबी का टेस्ट लिया ही होगा। जलेबी को दूध एक साथ में खाने का जो टेस्ट है वह कहीं और नहीं मिलता। इतना सब होने के बाद में जलेबी के बड़े बड़े फैन यह नहीं जानते हैं की जलेबी को अंग्रेजी भाषा में क्या कहते हैं। यदि आप इस बात का उत्तर जानना चाहते हैं तो आपको हमारा यह आलेख जरूर पढ़ना चाहिए।

जलेबी के रोचक तथ्य –

जलेबी के रोचक तथ्य Image source:

जलेबी को अंग्रेजी भाषा में क्या कहते हैं। इस प्रश्न का उत्तर देने से पहले हम आपको इसके लाभ बताना चाहेंगे। आपको हम बता दें की यदि किसी को माइग्रेन की समस्या हो तो उसको जलेबी का सेवन करना चाहिए। जेलबी का सेवन करने से माइग्रेन की समस्या समाप्त हो जाती है। इसके अलावा दुबले पतले लोगों के लिए जलेबी बहुत कारगर उपाय मानी जाती है। शारारिक कमजोरी तथा दुबलेपन को दूर करने के लिए जलेबी को नियमित रूप से दूध के साथ सेवन करना चाहिए। ऐसा करने पर आपका बजन बढ़ता है तथा आपका दुबलापन भी ख़त्म होता चला जाता है।

इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए की जलेबी का सेवन शुगर तथा ब्लड प्रेशर के मरीजों को नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मोटे लोगों को भी जलेबी का सेवन नहीं करना चाहिए। जलेबी के बारे में एक रोचक तथ्य यह भी है की इसका आविष्कार भारत में नहीं हुआ बल्कि यह पार्शिया से तुर्क जवान वाले आक्रमणकारियों के जरिये यहां तक पहुंची। जलेबी का आविष्कार आज से लगभग 500 से 600 वर्ष पूर्व का माना जाता है। आज बहुत से स्थानों पर भले ही जलेबी को बनाने में मैदा का यूज किया जाता हो लेकिन कुछ जगहों पर उड़द की दाल तथा चावल का यूज भी जलेबी को बनाने में किया जाता है।

यह भी पढ़ें – जानें जलेबी का इतिहास, जानकर रह जाएंगी हैरान

अंग्रेजी भाषा में जलेबी का है यह नाम –

अंग्रेजी भाषा में जलेबी का है यह नाम Image source:

जलेबी को अलग अलग भाषाओं में अलग अलग नामों से जाना जाता है। आपको बता दें की संस्कृत में इसको “कुंडलिका” कहा जाता है। इसके अलावा इसको कुछ लोग “वल्लिका” के नाम से भी जानते हैं। आज हम आपको बता रहें हैं की जलेबी को अंग्रेजी भाषा में क्या कहते हैं। आज के समय में अंग्रेजी को प्रधानता मिल रही है और जलेबी के अंग्रेजी नाम को बहुत कम लोग जानते हैं। अतः आपके लिए यह जानना बहुत जरुरी हो जाता है तो हम आपको बता दें की अंग्रेजी भाषा में जलेबी को “फन्नेल केक” या “राउंडेड स्वीट” कहते हैं। खैर इस बात को अब आप ध्यान रखें तथा आगे यदि कोई आपसे पूछे तब उसको बेझिझक बता दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here