सोशल मीडिया में नजर आया 30 रूपए का नया नोट, देखिए यहां उसकी असल तस्वीर

0
985
नया नोट

 

हाल ही में आरबीआई में 200 का नया नोट जारी किया है, पर क्या आप जानते हैं कि मार्केट में 30 रूपए का नोट भी आ चुका है? यदि नहीं, तो आज हम आपको इस 30 रूपए के नए नोट के बारे में ही जानकारी दें रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं हाल ही में 200 रूपए का नया नोट बाजार में आया है और 50 के नोट की भी बाजार में जल्द आने की चर्चा है। देखा जाए तो नोट बंदी के बाद बाजार में नोट को बदलने का प्रोग्राम तेजी से चला था, पहले 2000 तथा 500 के नोट आए और अब उसके बाद 200 का नोट। इंटरनेट पर कई अन्य नोटों की तस्वीरें भी दिखाई पड़ रही हैं, जो कि अभी तक नहीं आ पाएं है, पर हाल ही में जो खबर सामने आई है वह काफी चौंकाने वाली है। खबर में बताया गया है कि अब 30 रूपए का नया नोट भी बाजार में आ गया है।

नया नोटImage Source:

आपको हम बता दें कि 30 रूपए की यह तस्वीर फेसबुक तथा व्हाट्स अप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल की जा रही है। इस 30 रूपए के नए नोट का निर्माण आधे 20 रूपए के नोट तथा आधे 10 रूपए के नोट को जोड़ कर किया गया है और यह कमाल किया है हमारे देश के ही सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाले लोगों ने। भारत सरकार ने अभी तक ऐसे किसी भी नोट को बनाने की जानकारी नहीं दी है। यह 30 रूपए का नया नोट सोशल मीडिया पर लोगों के हास्य व्यंग का कारण बन रहा है और इसी कारण इसका निर्माण किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here