खुद को जिंदा दफन कर कराई लाइव स्ट्रीमिंग, लोग हुए हैरान

0
341
Live streaming of the burial of a man

 

किसी को जिंदा दफन करना एक प्रकार की हैवानियत ही है, पर हाल ही में दो दोस्तों ने खुद को जिंदा दफन कर लाइव स्ट्रीमिंग पर सभी को यह मंजर दिखाया। आपको हम बता दें कि इस खौफनाक मंजर को करीब 8 हजार लोगों ने एक साथ देखा था। देखने वाले सभी लोग चकित थे। ये दोनों दोस्त अपने आपको दफन करने के कार्य में लगे रहें और दर्शक इस दौरान इसके हर कार्य को देखते रहें, आइए अब हम आपको विस्तार से बताते हैं इन दोनों दोस्तों और इनके इस दफन वाले कार्य के बारे में…

Live streaming of the burial of a manimage source:

आपको सबसे पहले हम बता दें कि यह कार्य किया है जे स्विंगलर और उनके दोस्त रोमेल हेनरी ने। ये दोनों लोग “यूट्यूब डेयरडेविल” के नाम से भी यूट्यूब पर मशहूर हैं। हाल ही में इन दोनों लोगों ने यूट्यूब पर एक नया कार्य किया, जिसको लोगों ने अपनी सांस रोक कर देखा। असल में इन लोगों ने खुद को जिंदा ही दफन कर लिया था और अपने द्वारा किये इस कार्य की लाइव स्ट्रीमिंग इन लोगों ने यूट्यूब पर चलाई जिसको करीब 8 हजार लोगों ने देखा।

सबसे पहले इन लोगों ने खुद के लिए ताबूत बनाए और इसके बाद में घर के पीछे के गार्डन में कब्र खोदने में एक दूसरे की मदद भी की। सुबह 8 बजे से ये दोनों अपने इस काम पर लग गए थे और यह काम रात 8 बजे तक चला। कब्र खोद कर दोनों लोगों ने ताबूत को अंदर रख दिया तथा उसके अंदर खुद को बंद कर लिया।

खुद को दफन कर ये लोग कब्र के अंदर से ट्वीट करते रहें तथा कब्र के अंदर महसूस होने वाले परिवर्तनों की अपडेट भी देते रहे। इस सारे प्रोग्राम को देखने के बाद लोगों ने अपने विचार भी दिए। किसी ने इसको सस्ती लोकप्रियता को हासिल करने का साधन बताया तो किसी ने कहा कि सिर्फ मुर्दा लोगों को दफन करना चाहिए। कई लोगों ने इस प्रकार के वीडियो से दूर रहने को कहा। इस प्रकार से कई लोगों ने अपने-अपने विचार दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here