यह न नूडल है और न ही धागा, इसकी सच्चाई जानकार चकित हो जाएंगे आप

0
324

तस्वीर को देख कर आप यही अंदाजा लगा सकते हैं कि यह या तो कोई धागा है या कोई तार या फिर नूडल पर हम आपको बता दें कि यह इनमें से कोई भी नहीं है पर यह जो है इसकी सच्चाई जानकार आप चकित जरूर हो जाएंगे, जी हां, यह अनोखी चीज हमारे ही देश में मिली है और लोग समझ नहीं पा रहें हैं कि आखिर यह चीज है क्या, आइये जानते हैं इसके बारे में।

inscet-1image source:

यह वस्तु सबसे पहले झारखंड में चाईबासा जिले में सारंडा के किरीबुरू वन में पाई गई और तब से अब तक लोग नहीं समझ पाए हैं कि यह आखिर क्या है। असल में यह एक जीव है, जो की जीवित है पर हम यह भी आपको बता दें कि यह केंचुआ या सांप नहीं है बल्कि यह एक अलग तरह का जीव है, जिसको लोगों ने पहली बार देखा है, इस जीव को देखकर वन विभाग के अधिकारी भी चकित और असमंजस में हैं। यह जीव टेलीफोन के तार की तरह लिपटा हुआ है इसकी वजह से इसके सिर तथा पूंछ को ढूंढ निकालना बेहद मुश्किल है। इस जीव में जान है और यह रेंगकर भागने की कोशिश भी करता है। सबसे पहले इस जीव को मनोरंजन साहू नामक एक व्यक्ति ने अपने ही घर पर लगे जामुन के पेड़ पर देखा था और उसके बाद इस जीव के बारे में वन्य विभाग के अधिकारियों को इसकी खबर दी, पर वन्य विभाग के लोग भी इस जीव को देखकर भौंचक्के रह गए और अब वन्य विभाग के अधिकारियों ने इस जीव की खबर अपने सीनियर अफसरों को दे दी है, ताकि इस जीव पर शोध हो सकें तथा इसकी वास्तविकता सभी के सामने आ सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here