जब भूत ने पढ़ी बाइबल और अपने आप पलटने लगे पन्नें

0
433

भूतों का जिक्र आते ही हमारे शरीर के रोंगटे खड़े हो जाते है। भूतों के अस्तित्व को कोई अनदेखा कर देता है तो कुछ लोग इसे मानते भी है। इनके आस पास होने की मौजूदगी हमें समय-समय पर आभास करा देती है कि कुछ तो जरूर हैं। इस अहसास को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। ऐसा ही एक घटना अमेरिका में देखने को मिली, जहां पर दो महिलाओं ने किसी साये को अपने आस-पास देखा और महसूस भी किया है। इस बुरी आत्मा के अपने नजदीक होने का वीडियों भी इन महिलाओं ने बनाया है।

बताया जाता है कि इन दो महिलाओं को किसी साये की मौजूदगी का अहसास तब हुआ जब पास रखी बाइबल के पन्ने एक-एककर अपने आप पलटने लगे। मानो जैसे कोई इंसान पास में बैठकर किताब को पढ़ने के लिए पन्नों को पलट रहा हो। वीडियो में आप भी इस साये को बाइबल के पन्नों को पलटते देख सकते हैं।

ghost-read-the-bible1Image Source:

इसी बीच इन महिलाओं ने उस वक्त का भी वीडियो शूट किया है जब अचानक बाइबल के पन्ने पलटते-पलटते आग लगने लगती है। ऐसे में वहां पर मौजूद साया अपनी उपस्थिति का एहसास करा रहा है। वीडियो को बनाते समय बीच-बीच में उन दोनों महिलाओं ने उस साये से बात करने की भी कोशिश की है। जिसमे वो कह रही हैं, ‘ क्या तुम ऐसा कर सकते हो। तुम इतने ताकतवर हो और यह सामान्य बात है।’ इसके बाद ये महिलाएं बीच-बीच में वीडियो की शूटिंग को रोक देती हैं जिससे वह साया उन जले हुए पन्नों को देखने की कोशिश करे। इसमें कैरिसा नाम की महीला को ये कहते हुए भी सुना जा सकता है, ‘यह हवा के कारण नहीं है। अगर हवा का कोई झोंका होता तो यह पन्ना इस तरह से सीधा खड़ा नहीं रह पाता।’ इसके साथ ही उन्हें आस-पास से कुछ आवाजें सुनाई देनी लगती है और किताब के पन्ने सीधे खड़े दिखाई देते हैं। इसके बाद वो उस साये से आगे कहती है कि, ‘मैं डर के मारे कांप रही हूं। क्या तुम इसे देख सकते हो। अब वहां पर रखी हर चीजों से आवाजें निकलने लगती है जिससे वह साया अपने वहां रहने के पूरा अहसास इन आवाजों के द्वारा करा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here