अगर आप किसी पत्थर को जमीन पर फेंकते हैं, और उसमें से खून आने लगे तो आप कैसा महसूस करेंगे। हम जानते हैं कि कोई भी शख्स ऐसा होने पर डर कर सहम जाएगा। आप इसे कहानी ना समझे, दरअसल यह घटना एकदम सच है। पेरू और चिली के समुद्री तटों में पाए जाने वाले यह पत्थर पहली नजर में किसी आम पत्थर की तरह ही नजर आते हैं। इस पत्थर को तोड़ते ही इससे खून निकलने लग जाता है।
 Image Source:
Image Source:
बता दें कि इन पत्थरों में ना केवल खून बल्कि मांस भी मौजूद होता है। यह पत्थर ऊपर से तो काफी सख्त दिखाई देता है, लेकिन अंदर से यह काफी नरम होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन पत्थरों की तलाश लोग समुद्र की गहराई में जाकर कर रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इस पत्थर से निकलने वाले मांस की काफी तारीफ की जा रही हैं और लोग इसे खाना भी काफी पसंद कर रहे हैं।

