सलमान खान ने भांजे को दिया एक करोड़ का तोहफा

0
370

बॉलीवुड के दबंग खान इन दिनों बेहद ही खुश हैं। सलमान खान की खुशी का कारण है उनका नन्हा भांजा। उनकी बहन अर्पिता ने 30 मार्च को एक बेटे को जन्म दिया। अब मामू बने सलमान अपने भांजे को हर खुशी देने का प्रयास कर रहे हैं। सलमान के साथ ही इन दिनों उनके भांजे भी सोशल मीडिया के स्टार बने हुए हैं। सलमान खान ने अपने भांजे को एक शानदार गिफ्ट दिया। इसमें उन्होंने अपने भांजे आहिल को बीएमडब्लू कार ही गिफ्ट कर दी। इसके साथ ही सलमान ने अपने भांजे को एक सुपर शर्मा की ड्रेस भी प्रदान की है। साथ ही उन्होंने अपने भांजे के लिए बड़ी ही शिद्दत से नैनी की भी तलाश की। नैनी का इन्टरव्यू भी सलमान ने खुद ही लिया।

108566-476593-salman-baby-ahilImage Source :http://sth.india.com/

सलमान खान को देखकर हर कोई खुशी से झूम उठता है, लेकिन आयुष और अर्पिता के बेटे आहिल को देखकर अब सलमान बेहद ही खुश हो रहे हैं। सलमान की इस खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। सलमान ने अपने भांजे की खुशामद करना भी शुरू कर दिया है। अपने भांजे को पाने के बाद से ही सलमान बेहद खुश हैं। आदिल के जन्म लेने के बाद से ही सलमान उसके लिया कुछ नया करने के लिए सोचते रहते हैं। सलमान ने अपने भांजे को एक कार गिफ्ट की है। इस बीएमडब्लू कार की कीमत एक करोड़ से भी अधिक है। आहिल के आने से खान परिवार में चहल- पहल लौट आई है। भांजे को कार तोहफे में देने के साथ ही सलमान ने खुद ही अपने भांजे के लिए नैनी को ढूंढने का भी जिम्मा लिया और इसे पूरा किया। नैनी को ढूंढ़ने के लिए सलमान के घर पर इंटरव्यू भी हुए। बताया जा रहा है कि इस इंटरव्यू में करीब 25 महिलाएं शामिल हुई थीं। जिसमें से सलमान ने खुद एक नैनी को अपने भांजे की देखरेख के लिए फाइनल किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here