2 मार्च का दिन अपने आप में इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को समेटे हुए है। आज ही के दिन सन् 1949 में भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली व सुप्रसिद्ध कवियित्री ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू का निधन हुआ था।
 Image Source: http://quintype-01.imgix.net/
Image Source: http://quintype-01.imgix.net/
सरोजिनी नायडू ने अपने जीवन में हमेशा ही देश के हितों के बारे में सोचा और महिला आन्दोलनों में सक्रिय रूप से भाग भी लिया। इतना ही नहीं सरोजिनी नायडू ने भारतीय विद्यार्थियों के हित से जुड़े मुद्दों को भी आगे बढ़ाया। सरोजिनी नायडू अपनी मृत्यु के समय राज्यपाल के पद पर थीं। वो बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए नेक काम व उनकी कविताओं के जरिये उनकी स्मृति आज भी हमारे मन में बनी हुई है।
2 मार्च को इसके अलावा भी कई सारी ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने भारत और विश्व के इतिहास में आज के दिन को महत्वपूर्ण बनाया है। जानिए इन घटनाओं को…
1700- छत्रपति शिवाजी महाराज के छोटे पुत्र राजाराम का सिंहगढ़ में निधन।
1949- ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू का निधन।
1962- जनरल ने विन की अगुवाई में सेना ने बर्मा की सत्ता पर कब्जा किया।
1970- अफ्रीकी महाद्वीप का देश रोडेशिया (अब जिम्बाब्बे) एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1982- बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ।
 Image Source: https://upload.wikimedia.org/
Image Source: https://upload.wikimedia.org/
1981- तीन आतंकवादियों ने पाकिस्तान एयरलाइंस के विमान का अपहरण किया।
1983- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2004- इराक युद्ध के दौरान आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की, 500 से अधिक घायल।
2014- रूस की संसद से मंजूरी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने का निर्णय लिया।
