ये हैं दुनिया के 5 नरभक्षी

0
446

देखा जाये तो आज तक नरभक्षी लोगों के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कुछ तो मानसिक रूप से बीमार थे तो कुछ अंधविश्वास में उलझे होने के कारण इस प्रकार के कार्य करते थे। आज हम आपको विश्व के 5 ऐसे ही खतरनाक नरभक्षी लोगों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो इंसानी मांस को बनाते थे अपना भोजन।

1- अल्फर्ड पैकर-

1Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

अल्फर्ड पैकर नाम का यह व्यक्ति अमेरिका का निवासी था और सोने की खोज में बहुत रुचि रखता था। इसके चलते ही यह सोने की खोज के लिए 9 फरवरी 1874 को कोलोराडो पर्वत पर 5 लोगों की टीम के साथ गया पर दो महीने बाद जब वह अकेला लौटा तो साथ के लोगों के बारे में उससे सवाल किए गए। जिस पर इसने बताया कि वह उनको मार कर खा गया है। इस जुर्म में अल्फर्ड पैकर को 40 साल की सजा हुई, पर बाद में उसकी मानसिक स्थिति और मजबूरी को समझ कर कोर्ट ने उसे छोड़ दिया।

2- रिवोल्यूशनरी यूनाइटेड फ्रंट-

2Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

यह एक क्रांतिकारी समूह था, जो कि दक्षिण अफ्रीका के सिएरा लियोन नामक स्थान पर कार्यरत था। इस समूह को देश में स्थित हीरे की खानों को बचाने के लिए बनाया गया था। 90 के दशक में इस रिवोल्यूशनरी यूनाइटेड फ्रंट द्वारा सरकार विरोधी अभियान शुरू किया गया, जिसमें काफी बड़ा नरसंहार भी हुआ था। इस अभियान में कई नरभक्षियों के मामले सामने आये थे।

3- एंद्रेई चिकातिलो-

3Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

यह यूक्रेन में पैदा हुआ था और बहुत ही बड़ा कातिल और बलात्कारी था। इसने स्वयं ही 50 हत्याओं और बलात्कार की बात स्वीकारी थी। यह पाली लोगों को अपना दोस्त बनाता था और फिर उनको मार कर खा जाता था। इसने कोर्ट में स्वयं स्वीकारा था कि ऐसा करने के पीछे इसका मकसद सिर्फ सेक्सुअल आनंद उठाना था। 14 फरवरी 1994 को इसको फांसी की सजा दे दी गई थी।

4- अल्बर्ट फिश-

4Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

यह एक विकृत मानसिक स्थिति का व्यक्ति था। इसने एक 10 वर्ष की लड़की मैनहटन का अपहरण कर लिया और फिर उसको मार कर खा गया था। 6 साल बाद इसने लड़की के घर वालों को चिट्ठी लिख कर अपने इस कृत्य की जानकारी दी। इसके बाद यह पुलिस के हाथों चढ़ गया और 16 जनवरी 1936 को इसे अपहरण, नरभक्षण और हत्या के आरोप में फ़ांसी की सजा दी गई।

5- कैरिब वेस्ट इंडियंस ट्राइब्स-

5Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

वेस्ट इंडियंस ट्राइब्स के बारे में कहा जाता है कि इससे जुड़े लोग इंसानों का मांस खा जाते हैं। यह प्रजाति कैरीबियन आइलैंड कंट्री डोमिनिका में रहती है। इससे जुड़े नरभक्षण के कई मामले सामने आये हैं, पर यहां के लोग ऐसा नहीं मानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here