ये हैं दुनिया की सबसे खूंखार महिलायें

0
422

1- जोआन डेन्ही

जोआन डेन्ही को सबसे खूंखार महिला सीरियल किलर का दर्ज़ा प्राप्त है। यह महिला सिर्फ 31 साल है और उम्र कैद की सजा काट रही है। जोआन डेन्ही के दो बच्चे भी हैं। यह महिला अब तक 10 लोगों को मौत के घाट उतार चुकी है, जिसमें उसका पति भी शामिल है। कुछ समय पहले जोआन डेन्ही ने दो लोगों को दिनदहाड़े सिर्फ 9 मिनट में चाकुओं से गोद कर मार डाला, जो सड़क पर अपने कुत्तों को घुमा रहे थे।
इस महिला का कहना है कि उसको मर्डर करने में मजा आता है। यह सब सिर्फ उसने अपने शौक के लिए ही किया है और उम्र कैद का उसे कोई मलाल नहीं है।

जोआन-डेन्हीImage Source :http://2.bp.blogspot.com/-QfzoIY1_7Aw/

2- सोरेनसन

सोरेनसन नाम की यह खतरनाक महिला 11 नवम्बर 1859 को नार्वे में पैदा हुई थी। इसने अपने जीवन में 40 से ज्यादा हत्याएं की थी। पैसों की खातिर इसने अपने घर वालों और रिश्तेदारों को भी मौत के घाट उतार दिया था। 6 फ़ीट लम्बी सोरेनसन शरीर से काफी स्ट्रांग थी।  इसने दूसरी शादी करने के बाद अपने पहले पति और 2 बच्चों का क़त्ल कर दिया। अपने नौकर से विवाद होने के बाद इस महिला ने उसको जिंदा ही जला दिया था। इसके कुछ समय बाद उसके घर में आग लगी और उसके दोनों बच्चे मृत पाये गए। घर में एक सिर कटी महिला की लाश भी मिली थी जिसको पुलिस ने सोरेनसन ही समझा था पर बाद में लम्बाई नापने से पता चला कि वह कोई और महिला थी क्योंकि सोरेनसन की लम्बाई तो 6 फ़ीट की थी।

सोरेनसनImage Source :http://4.bp.blogspot.com/-MwRFNo11KfY/

3- रानी एलिजाबेथ प्रथम

शायद ही आपको पता हो कि रानी एलिजाबेथ प्रथम बहुत ही क्रूर स्वभाव की थीं। इन्होंने इंग्लैण्ड और आयरलैंड में हजारों कैथोलिक अनुयायी का क़त्ल कराया था और साथ ही वह दास परंपरा की प्रथम संचालक भी रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि स्कॉटलैंड की रानी को 19 साल अपनी कैद में रखने के बाद उसको रानी एलिजाबेथ ने मरवा दिया था।

रानी-एलिजाबेथ-प्रथमImage Source :https://encrypted-tbn2.gstatic.com/

4- एलिजाबेथ बैथरी

इनको इतिहास की सबसे वहशी और खतरनाक महिला के तौर पर देखा जाता है। एलिजाबेथ बैथरी को ऐसा विश्वास था कि कुंवारी लड़कियों के रक्त से स्नान करने पर उसकी जवानी बरक़रार रहेगी। इसलिए 1585 से 1610 के बीच इसने लगभग 600 से ज्यादा लड़कियों की हत्या करवा दी थी। वह गरीब लड़कियों को अपने महल में अच्छे पैसे पर काम करने का लालच देकर बुला लेती थी और उसके बाद उनका शोषण करती थी। अंत में उनको मार कर उनका खून टब में इकट्ठा कर लिया जाता था जिससे वह स्नान करती थी।

एलिजाबेथ-बैथरीImage Source :http://ak2.polyvoreimg.com/cgi/img-set/

5- मैरी डेल्फिन ललौरी

इस महिला का जन्म अमेरिका के न्यू ओरलियांस में 1775 के आस-पास हुआ था। यह महिला हमेशा शाही अंदाज़ में रहती थी, पर नौकरों के प्रति इसका व्यवहार काफी क्रूर था। एक बार इसके घर पर पुलिस को मिली एक बूढ़ी महिला ने बताया कि उसकी मालकिन ने घर के ऊपर एक यातना कक्ष बनाया हुआ है। जिसमें वह नौकरों को बहुत परेशान करती है। यहां तक कि उनके मुंह भी सिल दिए जाते हैं। इस महिला ने लगभग 100 से ज्यादा नौकरों को बहुत दर्दनाक मौत दी थी।

मैरी-डेल्फिन-ललौरीImage Source :http://2.bp.blogspot.com/-RywBdxEi2aA/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here