सोने की चेन निकलवाने के लिए चोर को खिलाए गए 4 दर्जन केले

-

मुंबई में एक चोर ने एक महिला के गले से 25 ग्राम की सोने की चेन छीनी और भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इस झपटमार को पीटने लगे। इसके बाद घबराकर चोर ने यह चेन निगल ली। इस पूरे मामले की खबर मिलते ही पुलिस चोर को पकड़कर पास के अस्पताल लेकर पहुंची। यहां एक्सरे रिपोर्ट से पता चला कि आरोपी के पेट में कोई धातु जैसी वस्तु है। जिसके बाद दोबारा से एक्सरे करवाने पर यह पक्का हो गया कि इस आरोपी के पेट में मौजूद धातु सोने की चेन ही है। इसके बाद पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ जो कार्रवाई की उसे जान कर आप दंग रह जाएंगे।

thief-fed 48 bananas-stolen-gold-chain

इस आरोपी के पेट से चेन निकलवाने के लिए पुलिस ने उसे 4 दर्जन केले खिलाए, लेकिन आरोपी के फ़ूड पाइप में चेन का पेंडेंट फंसने के कारण उसके पेट से चेन नहीं निकल पा रही थी। जिसके बाद तीन दिनों तक उसे विशेष तरह का खाना खिलाया गया। चौथे दिन आरोपी के मल से सोने की चेन बरामद कर ली गई। इस दौरान चोर के साथ चार सिपाहियों को भी भेजा गया ताकि वह आरोपी की टॉयलेट में वीडियो बनाएं। पुलिस के द्वारा यह वीडियो सुबूत के तौर पर बनाया गया था।

 

जब महिला को यह चेन वापस दी गई तो उसने इसे अपने पास रखने से मना कर दिया। जिसके बाद एक प्लास्टिक बैग में महिला को यह चेन थमाई गई, लेकिन महिला ने ज्वेलर के पास जाकर चेन को बदलवाकर दूसरी चेन ले ली।

यह पूरा मामला मुंबई के घाटकोपर के मछली बाज़ार का है। इस आरोपी का नाम गोपी आर. घावारे है और इसकी उम्र 25 साल है। इतना सब होने के बाद पीड़ित महिला ने इस आरोपी के खिलाफ कोई पुलिस कम्प्लेंट नहीं करवाई।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments