प्राचीन गुफा में मिली 50 हजार वर्ष पुरानी सुई, लोग हुए हैरान

0
354

 

वैसे तो आजतक कई ऐसी चीजें मिली हैं जो काफी पुराने समय की थीं, पर हालही में एक प्राचीन गुफा में मिली एक पुरानी सुई ने सभी लोगों को चौंका दिया है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी सुई के बारे में जानकारी दे रहें हैं जो की 50 हजार वर्ष पुरानी है, हालांकि दुनिया में सुई का आविष्कार कुछ ही शताब्दियों पहले हुआ था, इसलिए इस 50 हजार वर्ष प्राचीन सुई को देखकर लोग चकित हैं। आइए आपको बताते हैं इस सुई के बारे में।

इस सुई के बारे में सबसे पहले हम आपको बता दें कि यह सुई रूस के साइबेरियन की डेनिसोवंस नामक गुफा में मिली है और इस सुई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आज भी यह सुई कारगर है और अभी भी कार्य करती हैं। आपको हम यह भी बता दें कि इस सुई की बनावट आम सुई से कुछ भिन्न है।

नृवंशविज्ञान संस्थान में कार्यरत प्रोफेसर मिखाइल शानकोव इस सुई की खोज के बारे में बताते हुए कहते हैं कि “इस सुई का मिलना बहुत ही सनसनीखेज है, यह काफी आश्चर्यजनक भी है, असल में इसकी खोज पहले से हो रही थी।”, आपको इस सुई के बारे में हम यह भी बता दें कि इसकी लंबाई 3 इंच है तथा यह करीब 50 हजार वर्ष पुरानी है। इस सुई में आम सुई की तरह धागा डालने के लिए छेद भी है तथा यह अभी भी कारगर है। इस सुई को देख कर लोगों को यह विश्वास हो चला है कि कुछ वस्तुएं असल में काफी प्राचीन समय पहले ही बन गई थी, पर उनके बारे में हम जानते नही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here