रहस्य- ये हैं 5 सबसे डरावने रेलवे स्पॉट

0
569

हमारे देश के रेल मंत्री ने 25 फरवरी को रेल बजट पेश किया और रेल में बढ़ाई गई सुविधाओं को आम लोगों को बताया। देखा जाए तो रेलवे का भारतीय परिवहन में बहुत बड़ा योगदान रहा है। रेलवे की अपनी अलग ही दुनिया है। यहां पर कुछ लोगों को बहुत मीठे अनुभव होते हैं, तो कुछ लोगों को कड़वे अनुभवों से भी गुजरना पड़ता है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में जो अपने साथ जुड़े डरावने किस्सों के कारण चर्चित हैं।

इस प्रकार के कई रेलवे स्पॉट हैं जो अपने आप में काफी रहस्यमय माने जाते हैं। इन जगहों पर सामान्य आदमी ही नहीं बल्कि रेलवे कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कुछ लोगों का मानना है कि इस प्रकार के स्थानों पर कई प्रकार की आत्मायें घूमती रहती हैं, जो कभी- कभी यात्रियों को भी परेशान करती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही स्टेशनों के बारे में।

1- रविन्द्र सरोवर मेट्रो स्टेशन (कोलकाता)

हालांकि यह मेट्रो स्टेशन काफी व्यस्त है, पर इस स्टेशन पर कई लोगों ने आत्महत्या की है। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन की आखिरी ट्रेन जाने के बाद यहां मरने वाले लोगों की आत्माएं घूमती हैं, जो कि परछाईं के रूप में दिखाई भी देती है और उनकी चीखें भी सुनाई देती हैं। इसलिए उस समय के बाद इस स्टेशन पर कोई नहीं आता है।

2- एमजी रोड मेट्रो स्टेशन (गुड़गांव)

एमजी-रोड-मेट्रो-स्टेशन-(गुड़गांव)Image Source :http://www.buzzingwheels.com/

कुछ समय पहले यहां एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। कहा जाता है कि आज भी उस महिला की आत्मा कभी-कभी दिखाई दे जाती है और वह अपनी आंखें और जीभ निकाल कर दौड़ती है।

3- बड़ोग रेलवे सुरंग (शिमला)

बड़ोग-रेलवे-सुरंग-(शिमला)Image Source :http://mw2.google.com/

यह सुरंग 1 किलोमीटर लंबी है और शिमला-कालका मार्ग पर स्थित है। इस सुरंग में ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल बड़ोग ने आत्महत्या कर ली थी। कहा जाता है कि आज भी इस सुरंग में कर्नल बड़ोग के कराहने की आवाज आती है।

4- द्वारिका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन (नई दिल्ली)

द्वारिका-सेक्टर-9-मेट्रो-स्टेशन-(नई-दिल्ली)Image Source :http://www.sodelhi.com/

ऐसा माना जाता है कि यहां पर सफ़ेद साड़ी में एक औरत की आत्मा घूमती है और गाड़ियों के दरवाजे खटखटाती है। कभी-कभी किसी को थप्पड़ भी लगा देती है।

5- सोहागपुर रेलवे स्टेशन (मध्य प्रदेश)

सोहागपुर-रेलवे-स्टेशन-(मध्य-प्रदेश)Image Source :http://im0.indiarailinfo.com/

ऐसा कहा जाता है कि इस स्टेशन पर रात में महिला की चीखें और डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं। यह स्टेशन रात को बिल्कुल सूना रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here