ये 5 लोग वास्तव में रोते हैं खून के आंसू

0
572

बहुत सी खबरें कुछ इस प्रकार की होती हैं जो पुरानी कहावतों पर बिल्कुल सही बैठती हैं। आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो “खून के आंसू रोना” कहावत पर पूरी तरह सही बैठती है। यह एक ऐसी बीमारी की खबर है, जिसमें लोगों की आंखों से खून आने लगता है। यह बीमारी संसार के कई हिस्सों में कई लोगों को हो चुकी है और अभी तक इसका कोई भी हल मेडिकल साइंस नहीं निकाल पाया है।

1 – जेन मोथिबे

1_1457614925Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

जेन मोथिबे नाम की यह 15 साल की एक स्कूल गर्ल है, जो कि दक्षिण के केटलहॉन्ग शहर में रहती है। इस लड़की की आंखों से खून आता है। जेन के मुताबिक जब वह स्कूल में होती है तो उस दौरान उसकी आंखों से खून आता है। जिसके कारण स्कूल के अन्य बच्चे भी डर जाते हैं। इस बीमारी का इलाज उसकी मां ने कई जगह कराया है, पर बीमारी का कोई कारण पता नहीं चल सका है।

2- ट्विंकल द्विवेदी

ट्विंकल-द्विवेदीImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

ट्विंकल द्विवेदी लखनऊ में रहती हैं और इसी प्रकार की बीमारी से परेशान हैं। उसकी आंखों सहित शरीर के कई हिस्सों से खून आता है। पहली बार ऐसा तब हुआ जब ट्विंकल 14 साल की थी। पहले उसकी आंखों से खून आया, पर बाद में उसको बिना किसी घाव के गर्दन, हेयरलाइन और तलवे आदि से भी ब्लीडिंग होने लगी। इस बीमारी के कारण ट्विंकल अपना स्कूल अटेंड नहीं कर सकती हैं और उसका इलाज करने वाले डॉक्टर्स भी इस बीमारी को लेकर परेशान हैं।

3- लिन्नी इकेडा

लिन्नी-इकेडाImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

लिन्नी इकेडा, अमेरिका के हवाई राज्य की रहने वाली हैं और वो भी इस बीमारी से जूझ रही हैं। 2008 में सबसे पहले लिन्नी को इस बीमारी के लक्षण दिखने शुरू हुए थे। 2 साल बाद लिन्नी की जीभ से भी खून आने लगा। इसके लिए लिन्नी ने 11 बार सर्जरी कराई, पर कोई फ़ायदा नहीं हुआ। लिन्नी के मुंह और आंखों से खून आता है।

4- मार्नी हार्वे

मार्नी-हार्वेImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

मार्नी हार्वे, ब्रिटेन की रहने वाली हैं और उनको भी इसी प्रकार की बीमारी है जिसमें उनकी आंखों से खून आता है। शुरू में खून सिर्फ आंखों से ही आता था, पर धीरे-धीरे यह शरीर के अन्य अंगों से भी आने लगा। मार्नी इस बीमारी की चपेट में 2013 में आई थीं। इसके बाद उसने अपना काफी इलाज कराया और बहुत से टेस्ट कराये पर इस बीमारी का पता नहीं लग सका।

5- केल्विनो

केल्विनोImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

केल्विनो, अमेरिका के टेनेसी राज्य का रहने वाला है। वह कई साल से इस बीमारी से जूझ रहा है। कई बार तो एक-एक घंटे तक उसकी आंखों से ब्लीडिंग होती रहती है। केल्विन की मां का कहना है की वह उसको 15 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को दिखा चुकी हैं पर अभी तक बीमारी का कोई पता नहीं लग पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here