भारत की ये 5 घटनायें दुनिया के लिए आज भी हैं पहेली

0
735

भारत में बहुत सी इस प्रकार की घटनायें घटी हैं, जो आज तक रहस्यमय बनी हुई हैं। इन घटनाओं के बारे में वैसे तो कई प्रकार की विवादित थ्योरीज दी गईं, पर आज तक उनका कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया। ये घटनायें वास्तव में सच हों या नहीं, पर ये घटनायें उस समय बहुत से लोगों को चौंका गईं। आज हम यहां भारत से जुड़ी कुछ ऐसी ही घटनाओं का वर्णन कर रहे हैं, जो हमेशा से रहस्य बनी हुई हैं।

1- स्टोनमैन –

स्टोनमैन नाम के शख्स को आज तक कोई नहीं जान पाया कि वह आखिर था कौन। कोलकाता में इस शख्स को लेकर बहुत डर पैदा हो गया था। 1989 में सिर्फ 6 महीने के अंदर उसने 13 हत्याएं की थी। यह शख्स सड़क पर सो रहे लोगों के सिर पर पत्थर से हमला कर उनकी जान ले लेता था। इसीलिए उसका नाम स्टोनमैन पड़ गया, पर आज तक वो व्यक्ति रहस्य बना हुआ है।

स्टोनमैनImage Source :http://media.indiatimes.in/

2- बर्ड सुसाइड विलेज-

असम में एक गांव है “जतिंगा”, इस गांव को बर्ड सुसाइड विलेज के नाम से लोग जानते हैं क्योंकि दुनिया भर से बहुत से पक्षी इस गांव में पहुंचते हैं और अपनी जान दे देते हैं। हालांकि गांव के लोग आज भी नहीं जान पाये कि ऐसा क्यों होता है, पर बहुत से लोग आज भी इस पर विश्वास नहीं करते हैं।

बर्ड-सुसाइड-विलेजImage Source :http://punjabtribune.com/

3- बिना खाना और पानी के जिंदा है ये इंसान –

गुजरात के प्रहलाद माताजी नाम के संत का दावा है कि उन्होंने 1940 से न कुछ खाया है और न ही कुछ पिया है। 2010 में उनके ऊपर कई कैमरों की मदद से नजर रखी गई, पर कुछ भी संदेहास्पद नहीं पाया गया। लोग मानते हैं कि ये आज भी ऑक्सीजन और सूर्य की रोशनी से ही जिन्दा हैं।

बिना-खाना-और-पानी-के-जिंदा-है-ये-इंसानImage Source :http://puridunia.com/

4- अजंता-एलोरा की गुफाएं –

हालांकि गुफाएं तो अपने देश में काफी हैं पर इन गुफाओं के बारे में वैज्ञानिकों का कुछ और ही मानना है। वैज्ञानिक कहते हैं कि ये गुफाएं किसी एलियंस समूह ने बनाई हैं। ये गुफाएं आज भी वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बनी हुई हैं।

अजंता-एलोरा-की-गुफाएं--Image Source :http://4.bp.blogspot.com/

5- द्वारिका नगर –

मथुरा से निकलने के बाद कृष्ण ने द्वारिका में पहले से खण्डर हो चुके नगर को बसाने के लिए एक नए नगर की स्थापना की थी। प्राचीन इतिहास की खोज करने वाले इतिहासकारों की मानें तो द्वारिका अब तक का सबसे रहस्यमय शहर है। प्रो. राव और उनकी टीम ने सन् 1970-80 में समुंद्र में लगभग 560 मीटर लंबी द्वारिका की दीवार और कई अन्य चीजें खोज निकाली थी। यह नगर आज भी लोगों के लिए एक बड़ा रहस्य बना हुआ है। आज फिर से इस पर शोध करने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here