72 वर्षीय महिला को देखते ही दिल हार बैठा 19 साल का युवक, रचाई शादी

0
563
शादी

प्यार एक ऐसा अहसास है जो कभी भी प्लैन करके नही होता, यह कभी भी किसी से भी हो सकता है और जब यह होता है तो अमीर गरीब छोटा बड़ा कुछ नही देखता। हालांकि कई बार प्यार में बंधे जोड़े समाज के लिए कुछ अलग जरुर हो सकते है और शायद समाज के लिए नगवारा भी हो सकते है,

मगर उस जोड़े के लिए तो उसका प्यार ही सबकुछ होता है। एक ऐसी ही अजीबो गरीब जोड़ी में बनी है। इस जोड़ी में लड़की की उम्र अपने पार्टनर से 53 साल अधिक है। इस जोड़े में जो लड़का है उसकी उम्र महज 19 वर्ष है जबकि उसकी पत्नी की उम्र 72 साल है। आपको सुनने में यह बात काफी अजीब लग रही होगी, लेकिन खबर पूरी तरह से सची है।

शादीImage source:

इस युवक का नाम गैरी है और उसकी पत्नी का नाम अलमेडा है। इन दोनो की मुलाकात अलमेडा के बेटे रॉबर्ट के अंतिम संस्कार पर हुई थी। दरअसल गैरी इससे पहले भी एक 77 वर्षीय महिला के साथ प्रेम संबंध में था मगर उससे गैरी का ब्रेकअप हो गया। रॉबर्ट के अंतिम संस्कार के मौके पर गैरी अलमेडा से मिला तो उसे अपना दिल दे बैठा। उसने अलमेडा से बात की और उन्हें अपने दिल की बात बताई। करीब दो हफ्तों तक दोनो ने एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया।

शादीImage source:

इन दोनो की शादी को अब लगभग 2 साल का समय बित गया है। जिस अलमेडा ने शादी की थी तब वह 70 साल की थी और 6 बच्चों की दादी थी। वहीं गैरी उस समय महज 17 साल का था और अब उसकी उम्र 19 वर्ष हो गई है। इस बारे में जब अलमेडा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि प्यार में उम्र कुछ मायने नही रखती। अपनी इस लव स्टोरी के बारे में गैरी का कहना है वह कभी भी अपनी उम्र की लड़कियों के प्रति आकर्षित नही हुए,

शादीImage source:

मगर जब उन्होंने अलमेडा को देखा तो उन्हें अपना दिल दे बैठे इसीलिए उन्होंने शादी भी की। शादी के बाद अपनी पहली रात के अनुभव सांझा करते हुए गैरी और अलमेडा ने कहा कि वह पल उनकी जिंदगी का सबसे सुंदर पल था और वह अनुभव काफी शानदार था। चाहे अपनी शादि से गैरी और अलमेडा काफी खुश है, लेकिन इसके कारण अलमेडा और उनके बेटों के बीच दूरियां बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here