15 साल के लड़के ने खोज निकाला हजारों साल पुराना शहर

0
459

देश दुनिया में की ऐसी कई पुरातत्व से जुड़े अनमोल राज छुपे हुये है जिनके बारे में आज तक कोई नही जान पाया हैं जो आज भी गुमनामी के अधेरों में छुपे पड़े है। पर एक 15 वर्षीय बच्चे ने माया सभ्यता के द्वारा बनाये गये नक्षत्र विधान संकेतों से दक्षिणी मेक्सिको में छुपी हजारों साल पुरानी सभ्यता वाले शहर को खोज निकालने में विशेष कामयाबी हासिल की है । विलियम गैडूरी नाम के इस 15 वर्षीय छात्र ने माया सभ्यता से जुड़ी चीजों का गहन अध्ययन किया जिसमें बताई गई जानकारी के अनुसार खगोल विज्ञान के अधार पर शहर और कस्बों को बसाया जाता था और उसने इसी आधार पर नक्षत्रों की गणना और उनकी स्थित के आधार से इस शहर की खोज की है।

2016_5image_19_07_377484495city-llImage Source :http://static.punjabkesari.in/

गैडूरी के द्वारा इस खोज ने पुरात्तव विशेषज्ञों को इतिहास को खोज निकालने के लिए नयी दिशा प्रदान की है। कैनेडियन स्पेस एजेंसी के वैज्ञानिक डैनियल डी लिज़ले ने कहा है कि गैडूरी की खोज निसंदेह आश्चर्यजनिक और उत्साह जनक है और इस खोज से संभावना यह देखी जा रहा है कि जिस स्थान को उन्होंने चिन्हित किया है वहां माया सभ्यता कालीन शहर हो सकता है। मगर खोजी गई ये जगह काफी घने जंगलों के बीच से निकाली गई है। जहां पर जाकर रिसर्च करना काफी कठिन है। न्यू बर्नस्विक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आर्मण्ड रोक्वी ने कहा है कि गैडूरी की खोज बताती है इस खोजे गये शहर से मिले चिन्हों के आधार पर यहां एक मानव निर्मित पिरामिड हो सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=spbt1fzAZaQ

Video Source :https://www.youtube.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here