मौत के 10 दिन बाद महिला ने बच्चे को दिया जन्म, दुनियाभर के लोग हैरत में

0
682
मौत

दुनियां सिर्फ गोल ही नहीं है बल्कि बहुत बड़ी और हैरत भरी भी है। अपने में ऐसे बहुत से रहस्य प्रकृति आज भी छुपाये हुए है। जिनके बारे में बड़े बड़े बुद्धिजीवी सोच भी नहीं सकते हैं। यदि आप ज़रा ध्यान देंगे तो लगभग हर रोज आपको दुनियां के किसी हिस्से से कुछ न कुछ अजीबोगरीब पढ़ने को जरूर मिल जायेगा। अक्सर कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं। जिनको जानकर आदमी विश्वास ही नहीं कर पाता। हालही में एक ऐसी ही घटना सामने आयी है। इस घटना में एक महिला ने अपनी मौत के बाद बच्चे को जन्म देकर दुनियां को चौका डाला है। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

साऊथ अफ्रीका की है घटना –

साऊथ अफ्रीका की है घटना Image source:

यह घटना साऊथ अफ्रीका के मथियासी नामक गांव से सामने आया है। असल में हुआ यह था की यहां की निवासी एक गर्भवती महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई थी। महिला की मृत्यु के बाद अस्पताल प्रशासन ने 10 दिन तक शव को अपने पास में ही रखा। 10 दिन के बाद अस्पताल की और से महिला के परिजनों को सौप दिया गया। महिला का शव एक ताबूत में था। जिसको घर वाले लोग अपने साथ ले गए। महिला के घर के लोगों ने जब ताबूत को खोला तो बे हैरान रह गए। महिला ने ताबूत में एक बच्चे को जन्म दिया था लेकिन ताबूत बंद होने के कारण बच्चे को हवा न मिल पाने से उसकी मौत हो चुकी थी। अब घर वालों का गम दुगना हो गया था। खैर परिजनों ने मां तथा बच्चे दोनों को एक साथ दफ़न कर दिया। यह खबर दुनियां में बहुत तेजी से फ़ैल। इस घटना के बाद डाक्टरों ने अपनी और से कुछ तथ्य इस मामले में सामने रखे।

क्या कहते हैं डाक्टर –

क्या कहते हैं डाक्टर Image source:

डाक्टर इस मामले में अपने अलग तथ्य रखते हैं। इन लोगों का कहना है की “मृत महिला 9 महीने की पूरी गर्भवती थी। अस्पताल में तय तापमान मिलने के कारण महिला का शरीर 10 दिन तक सुरक्षित रहा लेकिन शरीर के अंदर की चीजें खराबी होने के चलते। पेट में गैस बन गई और पेट फूलने लगा। इस कारण महिला के पेट का बच्चा बाहर आ गया होगा।” इस बात का पता नहीं चल पाया की जब बच्चे ने जन्म लिया था तो वह जीवित था अथवा नहीं। महिला की मौत के बाद बच्चे के जन्म की यह घटना खूब वायरल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here