बॉलीवुड के इन विलेन्स के नाम जानकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

0
474
बॉलीवुड

बॉलीवुड में एक समय ऐसा भी रहा है। जब फिल्म में हीरों के विपरीत विलेन्स का करेक्टर भी काफी धमाकेदार रखा जाता था। यह समय था सन 90 के दशक का। इस समय जितनी भी फिल्में बॉलीवुड में बनी उनमें विलेन्स के चरित्र तथा उनके डायलॉग को इतना दमदार बनाया जाता था कि फिल्म देखने वाले दर्शकों के मन में वह करेक्टर एक अमिट प्रभाव छोड़ जाता था। यही कारण है कि उस समय के विलेन्स को आज तक फिल्मों के शौकीन लोग याद रखे हुए हैं। उस समय के विलेन्स में से आज कुछ हमारे बीच भले ही नहीं हैं लेकिन जिस कलाकारी से उन्होंने अपने चरित्र को निभाया उसके कारण वे हमारे दिलों में हमेशा के लिए अपना स्थान बना गए हैं। इन्हीं विलेन्स में से आज हम आपके सामने कुछ ऐसे विलेन्स के नामों को लाये हैं। जिनको पढ़कर कोई भी हंस हंस कर लोटपोट हो सकता है। आइये जानते हैं इन विलेन्स के नामों को।

1- परेश रावल उर्फ विलेन पिंकी

परेश रावल उर्फ विलेन पिंकी Image source:

परेश रावल ने अब तक बहुत सी फिल्में की हैं। बहुत सी फिल्मों में उन्होंने विलेन की भूमिका भी निभाई है। फिल्म दाऊद में उनके करेक्टर का नाम “पिंकी” था, जो एक विलेन के नाम को भले ही सूट नहीं कर पा रहा था परंतु उनके इस नाम ने खूब प्रसिद्धी पाई।

2- शक्ति कपूर उर्फ विलेन क्राइम मास्टर गो गो

शक्ति कपूर उर्फ विलेन क्राइम मास्टर गो गो Image source:

शक्ति कपूर ने अब तक बहुत सी फिल्मों में अलग अलग विलेन की भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी ही फिल्म “अंदाज अपना अपना” में उन्होंने “क्राइम मास्टर गो गो” का करेक्टर निभाया था। इस करेक्टर के डायलॉग काफी मजाकिया थे। यह भूमिका असल में एक फनी विलेन की थी। इस फिल्म के बाद शक्ति कपूर अपने प्रशंसकों में “क्राइम मास्टर” के नाम से ही फेमस हो गए थे।

3- मोहन आग्शे उर्फ विलेन खोका सिंह

मोहन आग्शे उर्फ विलेन खोका सिंह Image source:

मोहन आग्शे ने फिल्म “त्रिमूर्ति” में खोका सिंह के चरित्र वाले खलनायक की भूमिका को निभाया था। यह करेक्टर इतना फेमस हुआ था कि लोग आज तक उसको भुला नहीं सके हैं।

4- अमरीश पुरी उर्फ विलेन मोगेम्बो

अमरीश पुरी उर्फ विलेन मोगेम्बो Image source:

अमरीश पुरी ने बहुत सी फिल्मों में खलनायक की भूमिकाएं अदा की। उनकी फिल्म मिस्टर इंडिया ने खलनायक की भूमिका को एक नया मुकाम दिया। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने मोगेम्बो नामक विलेन का पार्ट अदा किया था। इस विलेन के डायलॉग इस फिल्म के हीरों से ज्यादा दमदार थे। यही कारण है कि यह करेक्टर आज भी लोगों को याद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here