वैज्ञानिकों ने न्यूजीलैंड में खुदाई के दौरान ढूंढा 700 साल पुराना गांव

0
570
न्यूजीलैंड

हाल ही में वैज्ञानिकों ने न्यूजीलैंड में 14वीं सदी में बसे एक गांव का पता लगाया है। बताया जा रहा है कि यह गांव 700 साल पुराना हा। इस गांव का नाम माओरी बताया जा रहा है। इस गांव की खुदाई के दौरान बहुत से पुरातन उपकरण व खाद्यन्न मिले है। इन सभी चीजों को देखकर यहां बसने लोगों की जीवनशैली के बारे में काफी जानकारी मिली है। इस स्थान पर करीब 2.5 मीटर गहराई तक खुदाई के बाद वैज्ञानिकों को मोआ चिड़िया के कुछ अवशेष भी मिले। इसके अलावा माओ की हड्डियों से ही तैयार किए गए मछली पकड़ने वाले औजार, कांटे चकमक पत्थर समेत बहुत कुछ।

खुदाई में मिले कटाई के उपकरण –

खुदाई में मिले कटाई के उपकरणImage source:

यह स्थल नदी के किनारे स्थित एक पुराने डूबे क्षेत्र में मिला है। खुदाई में मिले खुदाई के उपकरण लावा कांच की मदद से बनाया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये लोग अपने औजारों को बनाने में इसका इस्तेमाल करते थे। इस तरह के औजारों का प्रयोग 13वीं सदी के शुरुआती समय में होता था। इस बारे में ओटागो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रिचर्ड वाल्टर बताते है कि वैज्ञानिर और सांस्कृतिक दृष्टि से यह खुदाई बेहद महत्वपूर्ण है।

खुदाई से मिली नई जानकारी –

खुदाई से मिली नई जानकारीImage source:

वाल्टर बताते हैं कि उन्हें इस समुद्री तक के हिस्से में रहने वाले लोगों के जीवन यापन के बारे में इतनी जानकारी नही है, जितनी देश के बाकि के समुद्री तटों के बारे में है। इस खुदाई से उन्हें बहुत सी नई जानकारी प्राप्त हुई है। खुदाई में मिली चीजें आगे की खोज में काफी लाभकारी सिद्ध होगी। उम्मीद है कि हम माओवी गांव से जुड़ी अन्य जानकारी को भी जुटा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here