रिलीज हुआ यो यो हनी सिंह का नया गाना

0
397

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो हनी सिंह के गानों को पसंद करते हैं तो आपके लिए एक खुशी की खबर है। हनी सिंह ने अपना एक नया गाना रिलीज कर दिया है। हनी सिंह के ज्यादातर गाने पार्टी सॉन्ग ही होते हैं और ये नया गाना भी उसी तरह का है। इस गाने के बोल ‘रात जश्न दी’ है।

इस गाने का म्यूजिक हनी सिंह ने ही तैयार किया है और गाने के म्यूजिक को पार्टी ब्रिगेड को ध्यान में रख कर ही बनाया गया है जो इसे एक अलग ही लुक दे रहा है। इस गाने में वैसे तो हनी सिंह ने ज्यादातर रैप का ही प्रयोग किया है। गाने की स्क्रीनिंग भी काफी अच्छी की गई है।

Video Sorce: https://www.youtube.com/

इस गाने में आपको हनी सिंह की आवाज के साथ जैसमिन संडलस की भी आवाज सुनने को मिलेगी। इसके अलावा इस गाने में आपको अभिनेत्री गुरबाणी जज भी देखने को मिलेंगी। इस गाने के बारे में मीडिया से बात करते हुए हनी सिंह ने बताया कि वो इस गाने को एक अलग लुक देना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने जैसमिन की आवाज को फोन में रिकॉर्ड किया ताकि गाने में एक रफ साउंड मिलाया जा सके।

आपको बता दें कि यह गाना हनी सिंह की आगामी पंजाबी फिल्म जोरावर का है तथा इस फिल्म को विन्नील मरकन निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में आपको हनी सिंह एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here