अपनी सादगी से दिलों में जगह बनाने वाले संजीव कुमार की आज पुण्यतिथि

0
438

सत्तर के दशक की फिल्म शोले को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म की दमदार डायलॉग डिलिवरी आज तक लोगों की जुबां पर है। फिल्म ने भारतीय सिनेमा जगत में कई कीर्तिमान स्थापित किये। शोले का नाम लेते ही जय, वीरू, गब्बर और ठाकुर जैसे किरदार जिवंत हो जाते हैं। फिल्म में ठाकुर का किरदार निभाने वाले संजीव कुमार ने बेहतरीन तरीके से अपना काम किया है। बहुत कम डायलॉग और सीरियस रोल के होते हुए भी उन्होंने दर्शकों के मन में एक विशेष छाप छोड़ी।

स्वर्गीय संजीव कुमार की आज पुण्यतिथि है। उनका जन्म 9 जुलाई 1938 में एक गुजराती परिवार में हुआ। संजीव कुमार का असली नाम हरिभाई जरीवाला था। उन्होंने अपनी ज़िंदगी में कई हिट फिल्मे दी जिनमे से शोले, पति पत्नी और वो, सीता और गीता, खिलौना, आंधी, मौसम, मनचली, जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्मों में वह जितने संजीदा नज़र आते थे असल ज़िन्दगी में वो इससे बिलकुल अलग थे।

Sanjeev Kumar2Image Source: http://3.bp.blogspot.com/

साल 1960 में संजीव कुमार को फिल्म ‘हम हिन्दुस्तानी’ में एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। इस फिल्म के बाद संजीव कुमार ने एक के बाद एक कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। साल 1968 में उन्होंने दिलीप कुमार के साथ अभिनय किया और उन्हें प्रभावित कर दिया। फिल्म ‘नया दिन नई रात’ में उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि नौ अलग-अलग रोल निभाकर दर्शकों को अचंभित कर दिया था।

ऐसा कहा जाता है कि संजीव कुमार हेमा मालिनी को चाहते थे लेकिन हेमा ने उनके प्यार को ठुकरा दिया। संजीव कुमार ने पूरी ज़िन्दगी शादी नहीं की। लेकिन उन्हें प्यार कई बार हुआ। 6 नवम्बर 1985 को 47 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के बाद सरकार ने उनकी याद में पोस्ट स्टेम्प जारी किया।

Sanjeev KumarImage Source: http://storage17.tunefiles.com/

संजीव कुमार को अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए हमेशा याद रखा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here