दिवाली पर सरकार ने दिया कर्मचारियों को तोहफा

0
375

दिवाली के मौके पर हर कर्मचारी बोनस की चाह रखता है। हर कोई चाहता है कि उसकी कंपनी दिवाली पर उसे वेतन के साथ बोनस भी दें। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को 3500 रूपए बोनस दिए जाने के आदेश दिए हैं।

इस खबर के बाद कर्मचारी काफी खुश हैं। इस बार उन्हें पहले से ज्यादा बोनस प्राप्त होगा।  पिछली बार 300 रुपए का बोनस कर्मचारियों को दिया गया था। लेकिन इस बार बोनस में 500 रुपए का इजाफा किया गया है। इससे राज्य के लगभग 14 लाख गैर राजपत्रित , दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे।

बोनस की राशि का 50 प्रतिशत कर्मचारियों के बैंक में जमा कराया जायेगा जबकि बाकि उनके भविष्य निधि खाते में जमा होगा। राज्य कर्मकारी, स्थानीय निकायों और सहायता प्राप्त शिक्षण सस्थानों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे सरकार के खजाने में 520 करोड़ रूपए को अतिरिक्त बोझ पडेगा।

दिवाली के त्योहार पर हर कंपनी अपने कर्मचारियों को तोहफे या बोनस के रूप में कुछ न कुछ देती ही है लेकिन अगर बोनस पिछली बार से बढ़ कर आये तो इससे अच्छी बात क्या होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here