आज का इतिहास- गायक-अभिनेता कुंदन लाल सहगल का जन्म

0
352

4 अप्रैल एक ऐसा दिन है जिसने भारतीय सिनेमा के सुरों को सजाया और संवारा। आज के ही दिन सन् 1904 में कुंदन लाल सहगल का जम्मू में जन्म हुआ था, जो आगे चल कर भारतीय सिनेमा के एक प्रसिद्ध गायक बने। ऐसा नहीं है कि उन्होंने केवल अपनी गायिकी से ही हिन्दी सिनेमा को गौरवान्वित किया। उन्होंने अभिनय में भी अपना एक अलग स्थान बनाया था। कुंदन लाल सहगल को आप हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार भी मान सकते हैं।

hqdefaultImage Source :https://i.ytimg.com/

कुंदन लाल सहगल ने अपने सिनेमा करियर में लगभग 36 फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने बंगाली, उर्दू और तमिल आदि कई फिल्मों में भी काम किया। अगर उनके गानों की बात करें तो उन्होंने लगभग 186 गाने गाए हैं, जिनमें से 142 गाने उन्होंने फिल्मों के लिए गाए और 43 गाने गैर फिल्मी थे। अपनी आवाज के जादू से सभी के दिलों पर राज करने वाले कुंदन लाल सहगल ने केवल 43 वर्ष की आयु में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

4 अप्रैल को विश्व के इतिहास में घटी कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं-

1716- रूस और प्रशिया की सेनाओं ने उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर कब्जा किया।

1818- अमेरिकी संसद में राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग की तेरह पट्टी और बीस स्टार रखने का फैसला लिया गया।

1858- ह्ययूज रोज के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के साथ युद्ध करने के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंचीं और बाद में ग्वालियर की ओर चली गईं।

1904- गायक-अभिनेता कुंदन लाल सहगल का हुआ जन्म।

1905- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भूकंप से करीब बीस हजार लोगों की मौत।

IMG0004.palampurImage Source :http://123himachal.com/

1910- दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे, जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला।

1916- अमेरिकी सीनेट में प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने पर सहमति।

1941- जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।

1944- ब्रिटिश सेना ने इथोपिया के आदिश अबाबा पर कब्जा किया।

1960- अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here