एक, दो नहीं 5 बच्चियों को एक साथ दिया जन्म

0
335

आपने अक्सर सुना होगा कि किसी महिला ने एक ही साथ दो बच्चों को जन्म दिया है और ऐसा खबरें सुन कर किसी तरह की हैरानी भी नहीं होती है। कभी-कभी ऐसा भी सुनने को मिलता है कि किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चों के जन्म दिया है, लेकिन अगर हम कहें कि एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है तो हैरानी होना लाजमी है। छत्तीसगढ़ से खबर आ रही है कि यहां के अंबिकापुर जिले के एक अस्पताल में बीते शनिवार एक 25 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है और ये सभी लड़कियां हैं।

bornImage Source: http://nace.igenomix.com/

जिस महिला ने एक साथ 5 बच्चियों को जन्म दिया है उसका नाम मनीता बताया जा रहा है और वो लखनपुर ब्लॉक के बिनकारा निवासी महेश की पत्नी है। वो छह महीने की गर्भवती थी। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने बताया कि महिला की डिलीवरी भी नॉर्मल हुई है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि इन बच्चियों की हालत सही नहीं होगी तो ऐसा नहीं है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चियां अच्छी हालत में हैं। वैसे अभी नवजात व उनकी मां को डॉक्टरों की निगरानी में ही रखा गया है। आपको बता दें कि यह मनीता की दूसरी डिलिवरी है, लेकिन उसके पहले बच्चे की कुछ समय बाद ही मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here