आज का इतिहास– हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना

-

25 जनवरी के दिन भारत समेत विश्व इतिहास में कई महत्पूर्ण घटनाएं हुई। आज के दिन तीन साल के अंतराल के बाद भारत के सबसे उच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि दोबारा प्रदान किये जाने लगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना। इतना ही नहीं इस दिन दुनिया को बल्ब के रूप में प्रकाश का सबसे उत्तम स्रोत देने वाले थॉमस अल्वा एडिसन और टेलीफोन के आविष्कारक एलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी की शुरूआत की थी। साथ ही आज के दिन चिली के चिलान शहर में भयानक भूकंप आया था, जिसमें 10,000 लोगों की मौत हुई थी।

image-1Image Source: http://anti-teror.ucoz.ua/

भारत और विश्व इतिहास में 25 जनवरी को कुछ और प्रमुख घटनाएं हुई थीं, जो इस प्रकार हैं:-

image2Image Source: https://gingawhat.s3.amazonaws.com/

1554 – ब्राजील के साओ पाउलो शहर की स्थापना हुई।
1824- प्रसिद्ध बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म।
1880- प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन ने ब्रह्म समाज में ईसाई एवं वैष्णवी भक्ति को अंगीकार करके नवविधान या भारतीय ब्रह्म समाज की शुरूआत की।
1881 – थॉमस अल्वा एडीसन और एलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी बनायी।
1904 – पेंसिल्वेनिया के चेस्विक में कोयला खदान विस्फोट में 179 लोगों की मौत हो गयी।
1924 – फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन।
1939 – चिली के चिलान में भूकंप से 10 हजार लोग मारे गये।
1955 – अमेरिका और पनामा ने नहर संधि पर हस्ताक्षर किये।
1971 – हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना।

image3Image Source: http://www.neelkranti.com/

1980- तीन साल के अंतराल के बाद भारत रत्न,पद्म विभूषण आदि नागरिक सम्मान दोबारा प्रदान किये जाने लगे।
1980- प्रसिद्ध समाजसेवी मदर टेरेसा को भारत रत्न से नवाजा गया।
1980 – बानी सद्र ईरान के राष्ट्रपति निर्वाचित हुये।
1983- आचार्य विनोबा भावे को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।
1988 – रामसेवक शंकर ने सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
1990 – इंग्लैंड में तूफान से कई बच्चों समेत 39 लोगों की मौत।
1999 – दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में भूकंप से करीब 300 लोगों की मौत हो गई और 1000 अन्य घायल हो गये।

image4Image Source: http://s.tvp.pl/

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments