आज का इतिहास- भारत में पहली बार चली थी जंबो ट्रेन

0
616

29 जनवरी को विश्व के इतिहास में कई प्रमुख घटनाएं हुई हैं। भारत की सबसे लंबी और दो इंजन से बनी जंबो ट्रेन तमिलनाडु एक्सप्रेस को आज के ही दिन हरी झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया। उस समय इस ट्रेन को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। आइए एक नज़र डालते हैं आज के दिन से जुड़े इतिहास पर।

1528- भारत में मुगल वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के किले पर कब्जा किया।

1528--भारत-में-मुगल-वंश-के-संस्थापक-बाबरImage Source :https://upload.wikimedia.org/

1780 – देश के पहले समाचार पत्र हिक्की गजट या बंगाल गजट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से प्रकाशन आरंभ हुआ।                  अंग्रेजी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक जेम्स आगस्टस हिक्की थे।

1854 – फ्रांस ने रूस तथा प्रसा को ब्रियेन के युद्ध में हराया।

1939 – रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना की गई।

1953 – संगीत नाटक अकादमी की स्थापना।

1953--संगीत-नाटक-अकादमी-की-स्थापना।Image Source :https://upload.wikimedia.org/

1966 – अमेरिका के उत्तर पूर्वी भाग में बर्फीले तूफान से 165 लोग मरे।

1979 – भारत की पहली दो इंजन वाली जंबो ट्रेन तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया                गया।

1988 – यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान बोइंग 747 एसपी ने 36 घंटे 54 मिनट 5 सेकेंड में विश्व का चक्कर लगाया।

1993 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली का टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण हुआ।

1993 भारतीय-क्रिकेट-खिलाड़ी-विनोद-कांबली-का-टेस्टImage Source :http://cdn1.indiavision.com/

1994 – भारत सरकार ने एयर कार्पोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया।

2010 – भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी                 हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।

2010 भारत-और-रूस-की-संयुक्त-परियोजना-के-तहत-उत्पादन-किएImage Source : https://upload.wikimedia.org/wikipedia/

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here