भारत समेत विश्व में 6 फरवरी के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थीं। भारत में आज ही के दिन प्रसिद्ध वकील और नेता मोती लाल नेहरू का निधन हुआ था। मोती लाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता थे। अन्ना चांडी को केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। साथ ही विश्व इतिहास की बात करें तो आज ही के दिन अमेरिका के एरिजोना में दुनिया का पहला वृद्धाश्रम खोला गया। ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा भी आज ही के दिन की थी। स्पेन और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का अंत भी आज ही के दिन हुआ था।
इसके अलावा 6 फरवरी के दिन कुछ प्रमुख घटनाएं भी हुई थीं, जो इस प्रकार हैं-
1716 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।
 Image Source: http://lemerg.com/
Image Source: http://lemerg.com/
1778 – ब्रिटेन ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1778 – फ्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की। पेरिस में गठबंधन समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1899 – स्पेन-अमेरिका के बीच लड़ाई समाप्त।
 Image Source: http://www.lavalfamilies.ca/
Image Source: http://www.lavalfamilies.ca/
1911 – अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
 Image Source: https://easyspirituality.files.wordpress.com/
Image Source: https://easyspirituality.files.wordpress.com/
1931 – प्रसिद्ध वकील और नेता मोतीलाल नेहरू का लखनऊ में निधन।
1951 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1959 – अन्ना चांडी को केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
वह भारत में उच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला न्यायाधीश बनीं।
 Image Source: http://i.telegraph.co.uk/
Image Source: http://i.telegraph.co.uk/
1968 – फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवां शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू।
