इस तरह के लड़कों पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां

0
529

अक्सर ये कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। कहीं ना कहीं ये बात सही भी लगती है, पर उन लड़कों का क्या करें जिन्हें ये लगता है कि उन पर तो कोई लड़की फिदा ही नहीं होती है। अगर आप भी यही सोचते हैं और लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हजारों तरह के तरीकों का प्रयोग करते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप ये समझ सकेंगे कि आखिर लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद आते हैं। इन टिप्स की मदद से आप अपनी पर्सनेलिटी में कुछ बदलाव कर के किसी भी लड़की को अपना दिवाना बना सकते हैं।

अच्छी पर्सनेलिटी

हर लड़की यही चाहती है कि वो जिससे भी प्यार करें वो सबसे ज्यादा हैंडसम हो। इतना ही नहीं जब भी वो साथ में कहीं बाहर घूमने जाए तो उसके साथ वो अच्छी लगे और कोई भी यह ना कहे कि दोनों की जोड़ी अच्छी नहीं लग रही है। ऐसे में अच्छा होगा कि आप भी अपनी पर्सनेलिटी में थोड़ा बदलाव करें ताकि लड़कियां आपकी ओर भी देखें।

1Image Source: https://www.deherba.com/

अमीर इंसान

हर लड़की का सपना होता है कि उसका पार्टनर स्मार्ट होने के साथ-साथ अमीर भी हो ताकि वो उसकी खुशी का ख्याल रख सके। वैसे ज्यादातर लड़कियों को पैसे से ज्यादा मतलब नहीं होता, फिर भी वो कहीं न कहीं यह तो चाहती है कि वो जिससे प्यार करे उसके पास कम से कम इतना पैसा तो हो कि वो अपनी जरूरतों और ख्वाहिशों को पूरा कर सके।

2Image Source: http://i32.photobucket.com/

इंटेलिजेंट हो

लड़कियों को वो लड़के बहुत पसंद आते हैं जो कि पढ़ने में अव्वल होते हैं। ज्यादातर लड़कियां यही मानती हैं कि जो लड़के पढ़ने में अच्छे होते हैं वो जीवन की हर समस्या को समझदारी के साथ सुलझा सकते हैं।

3Image Source: http://greauxevents.com/

इमोशनल हो

अक्सर लड़के यही सोचते हैं कि इमोशनल होना सही नहीं होता है, पर लड़कियों को इमोशनल लड़के बहुत अच्छे लगते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसे लड़के कभी भी उनकी भावनाओं का मजाक नहीं उड़ायेंगे और हर कदम पर उनका साथ निभायेंगे।

4Image Source: http://i.telegraph.co.uk/

थोड़ा शर्मिला हो

ऐसा नहीं है कि शर्म केवल लड़कियों में ही होनी चाहिए। जिस तरह लड़कों को शर्मीली लड़कियां पसंद आती हैं, उसी तरह लड़कियों को भी वो लड़के अच्छे लगते हैं जो थोड़े शर्मीले होते हैं। बताते हैं कि जो लड़के थोड़े शर्मीले टाइप के होते हैं लड़कियां उनसे अपने दिल की बातें खुलकर कह पाती हैं।

5Image Source: http://www.readthetech.com/

आर्टिस्ट हो

लड़कियों को वो लड़के बहुत अच्छे लगते हैं जो आर्टिस्ट होते हैं यानि कि कलाकार हों। इसके लिए आप चाहें तो गिटार बजाना सीख सकते हैं या फिर सिंगर बन जाएं क्योंकि ज्यादातर लड़कियां इसी तरह के लड़कों को पसंद करती हैं। उनको पाने के लिए वो कुछ भी कर गुजरती हैं।

6Imag source: http://www.blogcdn.com/

रोमेंटिक हो

अगर आप रोमेंटिक हैं तो हो सकता है कि कोई लड़की आप पर भी फिदा हो। जो लड़के रोमेंटिक होते हैं उनको लेकर हर लड़की का यही मानना होता है कि वो अपने प्यार का इजहार ज्यादा अच्छे से करते हैं।

7Image Source: http://1.bp.blogspot.com/

स्पोर्ट्स पर्सन हो

जो लड़के गेम खेलते हैं वे भी लड़कियों को बहुत अच्छे लगते हैं। ऐसे लड़कों को देख कर लड़कियां यही सोचती हैं कि वो कितना फिट है।

8Image Source: http://www.o-posts.com/

कॉमेडियन हो-

हर लड़की चाहती है कि वो जिस भी लड़के के साथ हो वो उसकी हंसी और मुस्कुराहट का ख्याल रखे। वो जब भी कभी उदास हो तो वह उसके चेहरे की हंसी का कारण बन जाए और किसी भी तरह से उसके चेहरे पर आंसू ना आने दे। ऐसे में लड़कों का थोड़ा कॉमेडियन होना भी बहुत जरूरी है।

9Image Source: http://www.mishelach.co.il/

बहादुर हो-

लड़कियों को डरपोक लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं। लड़कियों को वो लड़के बहुत अच्छे लगते हैं जो कि थोड़ा गुस्सा करते हैं और बहादुर होते हैं। इससे उन्हें लगता है कि वह उनकी परवाह करते हैं और वो कुछ भी करें तो उन्हें उससे फर्क पड़ेगा। ऐसे लड़के लड़कियों को कभी नहीं छोड़ते हैं। जिसकी वजह से लड़कियां ऐसे लड़कों को ज्यादा चाहती हैं।

10Image Source: http://1.bp.blogspot.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here