भविष्य के सन् 6491 से आया है यह व्यक्ति, बताया किस प्रकार आएगा दुनिया में प्रलय

0
391
भविष्य

ऐसे कई लोग सामने आ चुके है जो भविष्य से आने के दावा कर चुके हैं। हालही में एक शख्स भी कुछ इसी प्रकार का दावा कर रहा है। यही कारण है कि यह शख्स तथा इसकी बातें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस शख्स का दावा है कि वह सन् 6491 से वर्तमान समय में आया है। इस शख्स ने पृथ्वी की तबाही के कुछ संकेत और घटनाओं को भी बताया है। युवक का दावा है कि दुनिया के प्रलय की शुरुआत अमेरिका से होगी। इस व्यक्ति ने तीसरे विश्व युद्ध के बारे में भी जानकारी दी है। आपको बता दें कि खुद को भविष्य से आया कहने वाले इस व्यक्ति का नाम “जेम्स ओलीवियर” है। इसने सभी बातें एक वीडियो के जरिये कहीं हैं। चलिए बताते हैं आपको जेम्स ओलीवियर की कही गई बातों के बारे में।

अमेरिका से होगी प्रलय की शुरुआत

अमेरिका से होगी प्रलय की शुरुआतImage source:

जेम्स ओलीवियर का कहना है कि दुनिया में प्रलय की शुरुआत अमेरिका के एक ज्वालामुखी से होगी। जेम्स ओलीवियर बताता है कि अमेरिका के ज्वालामुखी यलोस्टोन में बहुत बड़ा धमाका होगा और इस कारण अमेरिका खत्म हो जायेगा तथा अगले 5 वर्ष तक यहां की जमीन पर जीवन का नामोनिशान नहीं बचेगा। जेम्स ने आगे कहा कि इस धमाके का प्रभाव सारी दुनिया में दिखाई देगा। इस धमाके से इतनी राख निकलेगी की सारा आकाश उससे ढक जायेगा। यह राख इतनी बारीक होगी की हवाई जहाजों के इंजनों को जाम कर देगी। इस प्रकार से हवाई सफर खत्म हो जायेगा तथा इसके बाद अन्य कुछ प्राकृतिक आपदाएं शुरू होंगी। जिनसे दुनिया की तबाही शुरू हो जाएगी।

जरूर होगा तीसरा विश्व युद्ध  

जरूर होगा तीसरा विश्व युद्ध  Image source:

जेम्स ओलीवियर ने तीसरे विश्व युद्ध के बारे में भी बताया है लेकिन उसका कहना है कि इस विश्व युद्ध से पहले अमेरिका तथा नार्थ कोरिया के मध्य जंग होगी। जिसमें नार्थ कोरिया का तानाशाह खत्म हो जायेगा। इसके बाद 2020 में विश्व युद्ध शुरू होगा। यह बहुत भयानक होगा और करोड़ो लोग इसमें मर जायेगे, पर यह जल्दी ही खत्म हो जायेगा। इस प्रकार से जेम्स ओलीवियर ने भविष्य की बातें बताई है पर ये बातें कहां तक सच है इस बारे में अभी तक कोई कुछ नहीं बोला। खैर भविष्य के बारे में सोच कर अपना वर्तमान न खराब करें और पढ़ते रहें हमारी खबरें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here