यह है भारत का सबसे सस्ता कपड़ो का बाजार, यहां 150 में जींस तो 90 रु में मिल जाती है शर्ट

0
932
भारत का सबसे सस्ता बाजार

वैसे तो अपने देश में कई सस्ते मार्केट मौजूद है लेकिन आज हम आपको बता रहें हैं भारत की मार्केट के बारे में जहां पर सबसे सस्ते कपड़े मिलते हैं। यहां पर बिकने वाले कपड़ों के दाम जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर आपको महंगे कपड़े बहुत ही सस्ते दामों में आसानी से मिल जाते हैं। आपको बता दें कि यहां पर 1 हजार मूल्य की जींस आपको महज 150 रुपये में आसानी से मिल जाती है। यही कारण है कि यह भारत का सबसे सस्ता बाजार कहलाता है। आपको बता दें कि यह बाजार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुभाष रोड पर स्थित गांधी नगर में है।

इसलिए मिलते हैं यहां सस्ते कपड़े –

इसलिए मिलते हैं यहां सस्ते कपड़े Image source:

आप यह सोच रहें होंगे कि इस स्थान पर इतने सस्ते कपड़े आखिर क्यों और कैसे मिलते हैं, तो आपको बता दें कि यहां के दुकानदार आम दुकानदारों की तरह बाहर माल खरीद कर नहीं लाते हैं बल्कि इन लोगों ने जींस तथा अन्य कपड़ों की अपनी फैक्ट्री लगा रखी है। ये लोग कपड़ा खरीद कर अलग अलग साइज़ की जींस बनवाते हैं। अब चूंकि यहां के दुकानदार खुद ही कपड़ा बनाने का कार्य करते हैं इसलिए कम दामों पर बेचने के बावजूद यह अपने हिस्से का मुनाफा कमा लेते हैं। यहां की भगत जी गारमेंट्स नामक एक दूकान में 150 रुपये से जींस की शुरुआत होती है जबकि यही जींस किसी अन्य मार्केट में दोगुना दामों पर बिकती है। यदि आप सबसे अच्छे फैब्रिक का कपड़ा खरीदना चाहते हैं तो वह आपको 250 रुपये में आसानी से मिल जाता है। यहां पर आपको शर्ट भी 90 रुपये में आसानी से मिल जाती है। इस मार्केट से कपड़े खरीदने पर आपको यह बात ध्यान रखनी होती है कि यहां से आपको एक ही दाम वाले कम से कम 5 कपड़े खरीदने होते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान –

इन बातों का रखें ध्यान Image source:

सुभाष नगर का यह बाजार भारत का सबसे सस्ता बाजार भले ही हो लेकिन आपको यहां से कपड़े खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जब आप यहां से कपड़े खरीदते हैं तो आपको सभी कपड़े पैकिंग में बंधे हुए मिलते हैं। अतः आप कपड़े लेते समय एक बार सभी कपड़ों को खोल कर अच्छे से देख लें। कई बार जींस के कलर तथा साइज़ में डिफेक्ट भी निकल आता है। यह फिक्स रेट का बाजार नहीं है इसलिए आप यहां बारगेनिंग भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here