सायनाइड से भी खतरनाक है यह भारतीय फल

-

आपको पता ही होगा की सायनाइड को दुनिया का सबसे तेज जहर माना जाता है। इसको जुबान पर रखने मात्र से ही व्यक्ति की मौत हो जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे भारतीय फल के बारे में बता रहें हैं जो साइनाइड से भी जहरीला है। इस फल को यदि कोई व्यक्ति चख भी लेता है तो उसकी मौत तुरंत हो जाती है। आपको बता दें कि इस खतरनाक फल का नाम “सरबेरा ओडालम” है और यह भारत के दक्षिण-पूर्व में पाया जाता है। असल में इस फल के बीज के अंदर सरबेरीन नामक एक खतरनाक तत्व पाया है। यह तत्व बहुत जहरीला होता है। इस तत्व की थोड़ी सी मात्रा भी यदि व्यक्ति के शरीर के अंदर पहुंच जाती है तो उसकी मौत हो सकती है। यही कारण है कि इस फल को बहुत खतरनाक तथा जानलेवा माना जाता है।

मौतImage source:

इस फल के पेड़ के बारे में शोधकर्ता भी यह मानते हैं कि दुनिया में जितने भी जहरीले पौधे पाए जाते हैं। सरबेरा उन सभी में से सबसे ज्यादा खतरनाक तथा जानलेवा पौधा है। यदि कभी गलती से भी इसके फल का सेवन कोई कर लेता है तो उसको उल्टी, चक्कर, डायरिया तथा अनियमित धड़कन जैसी समस्याएं आने लगती हैं। वैज्ञानिक तो यह भी मानते हैं कि इस पेड़ का फल इतना ज्यादा जहरीला होता है कि उसके सामने कोबरा सांप का जहर तथा सायनाइड भी फेल हो जाते हैं। इस पौधे के फल में जो एंजाइम पाया जाता है वह मानव शरीर की कार्य प्रणाली को प्रभावित करता है।

इस पौधे के फल के अंदर का सरबेरीन तत्व मानव के ह्रदय की मांसपेशियों को सिकोड़ डालता है। इस कारण से इंसानी दिल की धड़कन बंद हो जाती है। इस पौधे का जहरीला फल मानव के नर्वस सिस्टम को बंद कर देता है। इस कारण मानव शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं और शरीर एक प्रकार से पैरालाइज्ड हो जाता है। सरबेरी के इस पौधे के फल को “सुसाइड फ्रूट” भी कहा जाता है। असल में जो व्यक्ति इसके फल को खा कर मरते हैं उनकी मौत का कारण जल्दी स्पष्ट नहीं हो पाता है। उसको जानने के लिए कई प्रकार के टेस्ट करने पड़ते हैं।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments