खूबसूरती और बोल्डनेस में हिरोइनो को मात देती है यह महिला सांसद

0
841
महिला सांसद

आज के समय में सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग एक्टिव रहते ही हैं। प्रतिदिन किसी न किसी की तस्वीर या वीडियो वायरल होती ही रहती है। इन वायरल तस्वीरों में सबसे ज्यादा तस्वीरें बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों की ही होती हैं। आज के समय में खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में लोग यह धारणा बना लेते हैं कि इनका कैरियर बॉलीवुड में ही बनेगा, लेकिन वास्तव में यह सच नहीं है। आजकल कई ऐसी बॉलीवुड की अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने कैरियर के तौर पर राजनीति को चुना है। हम आज एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में ही आपको बता रहें हैं। अपने देश में काफी खूबसूरत महिलायें राजनीति में हैं लेकिन यहां हम जिस महिला सांसद के बारे में आपको बता रहें हैं। उनकी तस्वीरें देखकर आप उनके मुरीद हो जायेंगे।

महिला सांसदImage source:

आज जिस महिला अभिनेत्री और महिला सांसद के बारे में हम आपको बता रहें हैं। वह एक कन्नड़ अभिनेत्री है और लोकसभा में पहुंचने वाली पहली महिला अभिनेत्री है। हम आपको बता रहें हैं दक्षिण सिनेमा की मशहूर तथा खूबसूरत अभिनेत्री राम्या के बारे में। राम्या का जन्म बेंगलुरु में 29 दिसम्बर 1982 में हुआ था। आपको बता दें कि राम्या का वास्तविक नाम “दिव्या स्पंदना” है।

महिला सांसदImage source:

 2003 में फिल्म “अभी” से इन्होने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी और उस समय ही इन्होंने अपना नाम बदलकर “राम्या” रख लिया था। कन्नड़ फिल्मों के अलावा राम्या ने कुछ तमिल तथा तेलगू फिल्मों में भी कार्य किया है। वर्तमान में राम्या ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया है और अब वे राजनीति में उतर आई हैं। 2003 में नेशनल कांग्रेस की ओर से राम्या बतौर महिला सांसद बनकर संसद में पहुंची।

महिला सांसदImage source:

आपको बता दें कि राम्या की माता रंजीता भी कर्नाटक कांग्रेस में सीनियर मेंबर हैं। इनके पिता एक व्यापारी हैं। राम्या ने भारतीय यूथ कांग्रेस को 2011 में ज्वाइन किया था। 2013 में मांड्या लोकसभा सीट का उपचुनाव जीत कर राम्या एक महिला सांसद बनी थी। 2014 में हुए चुनावों में राम्या हार गई। इसके बाद इन्होने कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया का कार्य को संभाला। राहुल गांधी के सोशल मीडियाअकाउंट को भी इन्होने ही धार दी। इसके बाद राम्या को कांग्रेस पार्टी का सोशल मीडिया हेड बनाया गया। वर्तमान में राम्या की बहुत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here