ये हैं दुनिया के सबसे अजीब देवता, जानकर हैरान रह जायेंगे आप

0
910
देवता

पुरातन समय से इंसान अलौकिक शक्तियों पर विश्वास करता आया है। हम यदि पिछले समय की स्टडी करें तो हमें बहुत से ऐसे देवी देवता मिलते हैं जिन पर पुरातन समय के लोग न सिर्फ विश्वास करते थे बल्कि उनको पूजा भी करते थे। रोम, प्राचीन मिस्र तथा मेसोपोटामिया में आज भी इस बात के स्पष्ट सबूत हैं। इन प्रमुख सभ्यताओं के अलावा कुछ छोटी सभ्यता ऐसे देवी देवताओं को पूजा करती थी जो देखने में बहुत अजीबोगरीब थे। आज हम आपको ऐसे ही देवी देवताओं के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

1 – Baron Samedi

Baron Samedi Image source:

ये एक हेतियन देवता माने जाते थे। कहा जाता है कि इनका चेहरा हड्डियों का था और ये लंबा काला कोट पहने होते थे। इनके सिर पर एक हैट लगा होता था तथा आंखों पर काला चश्मा। कब्रिस्तानों तथा मृतक लोगों की आत्माओं पर इस देवता का हक माना जाता था। यह आम लोगों से भद्दा डांस तथा ऊंची आवाज में कमेंट कराता था। यह काली ताकतों को वश में करने वाला भी माना जाता तथा लोगों की कई समस्याओं का समाधान भी करता था।

2 – Liber

Liber Image source:

ये एक प्राचीन देवता थे। जिनको रोम में काफी माना जाता था। ये इंसान की प्रजनन शक्ति के प्रतीक रूप में मानें जाते थे। साल की हर 17 मार्च को रोम में एक बड़ा प्रोग्राम किया जाता है। इस प्रोग्राम में बड़े इंसानी लिंग की आकृति को बनाकर गाड़ी में रखकर कई शहरों में घुमाया जाता है।

3 – Mutunus Tutunus

Mutunus Tutunus Image source:

इनको इंसानी प्रजनन शक्ति का देवता माना जाता था। प्राचीन रोम में लोग काफी बड़ी संख्या में इनको मानते थे। पुरातन समय में रोम में इनका एक मंदिर भी था। उसमें सिर्फ महिलाओं का प्रवेश होता था। प्राचीन समय में इस देवता को लेकर एक प्रथा काफी मशहूर थी। इस प्रथा में शादी से पहले महिला इस देवता की प्रतिमा के ऊपर बैठती थी। माना जाता था कि महिला सबसे पहली बार अपने कौमार्य को इस देवता को ही अर्पण करती थी।

4 – Maahes

Maahes Image source:

इनको मौसम तथा युद्ध का प्रमुख देवता माना जाता था। ये दोनों ही ऐसी चीजें हैं जिनसे मानवता का विनाश किया जा सकता है। इनको पापी लोगों को दंड देने वाला देवता भी माना जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here