बाजीराव मस्तानी की टीम ने बनाया फिल्म बाजीराव मस्तानी का 60 फुट लंबा पोस्टर…

0
488

संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म बाजीराव मस्तानी जिसका सभी लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे है।उसका पोस्टर आज रिलीज किया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपीका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आयेगें। रणवीर ने इस पोस्टर को खुद अनावरित किया है। जो 60 फुट का है।

रणवीर ने 60 फुट के बने इस पोस्टर को रिलीज किया। 60 फुट के इस पोस्टर में रणवीर सिंह को एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है और फिल्म में भी रणवीर इसी योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं।

जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का किरदार काफी रोमाचित भरा देखा गया है। इस अभिनय को पेश करने के लिये सभी टीम यूनिटी नें मिलकर सबसे बड़ा सेट तैयार किया है।

फिल्म तो हम हर तरह की देखते है पर बाजीराव मस्तानी ने 50 साल के सिनेमा जगत के इतिहास पर एक अलग जगह बनाते हुये एक नई मिसाल कायम की है। यह आज की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी गई है। जिसका कि कोई रिकार्ड तोड़ नही सकता। काफी समय के बाद किसी पोस्टर में पेंटिंग इफैक्ट दिखाया गया है, जो काफी आकर्षक है।

सफल फिल्म दिवानी मस्तानी के गानों को लांच करने के बाद प्रसिद्ध फिल्म बाजीराव मस्तानी के पोस्टर का अनावरण मुबंई फिल्म सिटी पर किया गया।
और इसी के साथ 60 फुट के इस पोस्टर को रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली नें इस पोस्टर का अनावरण किया।

60 फुट के इस पोस्टर का अनावरण करते समय भारी मात्रा में लोग फिल्म सिटी पर उपस्थित हुए।

Bajirao

इस अवसर रणवीर ने कहा, कि यह वह फिल्म है, जिसे संजय लीला भंसाली हमेशा से बनाना चाहते थे और इस फिल्म पर 12-15 सालों से काम कर रहे हैं। जो उनका एक सपना था और इस फिल्म के लिए हम सबने मिलकर काम किया है। और हम लोग इसे कुछ यादगार बनाना चाहते हैं जो लोगों को खुशी दे। संजय लीला भंसाली की इस ऐतिहासिक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में योद्धा बाजीराव पेशवा का किरदार निभाना बड़े ही ‘सम्मान’ की बात है

इरोज़ इंटरनेशनल और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here