अहमद के साथ फिर दिखेगा सनी लियोन का जलवा

0
448

बॉलीवुड में अपनी कई फिल्में करने के बाद अब सनी लियोन एक सिंगल सॉन्ग ‘मैं सुपरगर्ल’ में दिखेंगी। इस गाने को अहमद खान बना रहे हैं। साथ ही इस गाने को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार एक्स अश्लील वीडियो स्टार सनी लियोन जल्द ही मैं सुपरगर्ल में नजर आएंगी। निर्देशक अहमद अब सनी लियोन के साथ सिंगल टाइटल मैं सुपरगर्ल बनाने जा रहे हैं। अहमद इससे पहले भी सनी के साथ एक पहेली लीला में काम कर चुके हैं। इस गाने को बेबी डॉल गाने वाली कनिका कपूर गाएंगी।

यह गीत एक डांस नंबर होगा। इस गाने में सनी कई अवतार में नजर आएंगी। जिसमें वेट्रस, नर्स, शेफ और एक जिम इंस्ट्रक्टर होगा। इन किरदारों में सनी लियोन काफी ग्लैमरस नजर आने वाली हैं। सनी का यह अंदाज लोगों को चौका देगा। इस गाने में सनी जो ड्रेस पहनेंगी उसे लंदन से मंगवाया जाएगा। इस गानें में सनी करीब दस ड्रेस में नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here