कुछ आंखें जो हैं सबसे अलग

0
353

आंखें हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग हैं। आंखें ही उन महत्वपूर्ण अंगों में से हैं जिससे प्रेम की शुरूआत होती है। प्रेम के होने या ना होने में आंखें ही सामने वाले के दिल की बातों को बता देती हैं। पहले आंखों में सुरमा और काजल का प्रयोग किया जाता था, लेकिन अब काजल की जगह लोग कॉन्टेक्ट लेंस का प्रयोग करने लगे हैं। यह लेंस जहां एक ओर लोगों को चश्मे से छुटकारा दिलवाते हैं, वहीं दूसरी ओर आंखों की खूबसूरती में चार चांद भी लगा देते हैं। बस इनको पहनने पर थोड़ी सी सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।

Contact Lens22Image Source: http://www.cheapestcontactlense-s.com/

आज मार्केट में कई तरह के कॉन्टेक्ट लेंस मौजूद हैं। जिन्हें युवा वर्ग इस्तेमाल भी कर रहे हैं। इन कॉन्टेक्ट लेंस में कुछ यूनिक लुक वाले भी होते हैं, जिनके बारे में जानते हैं।

1 स्माइली जैसे कॉन्टेक्ट लेंस भी बाजार में आ गए हैं। यह लेंस अलग ही लगते हैं। इसमें स्माइली को आपकी आंखों पर दिखाया जाता है। यह लेंस देखने में भी अच्छा लगता है।

2 बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर मिक्की माउस को भी कॉन्टेक्ट लेंस में उतारा गया है। यह कॉन्टेक्ट लेंस मिक्की माउस के फैंस को अच्छा लगता है।

Contact Lens16Image Source: http://img.gagdaily.com/

3 कॉन्टेक्ट लेंस लोग अपनी पसंद से ही खरीदते हैं। कुछ लोगों को नाइकी मैक्स साइट के लेंस ही पसंद आते हैं। इन लेंसों का रंग बेहद अलग होता है। साथ ही यह लेंस आंखों को सेफ भी रखते हैं।

4 जॉन गैलियानो ने लेंस में कई बदलाव किए और उसे नई दिशा तक पहुंचाया। उन्होंने लेंस को काले रंग के साथ आयरिश गोल्ड का कॉम्बिनेशन कर लेंस को चमकदार और सुंदर बनाया।

5 भारतीय डिजाडनर एनथॉनी मैलियर ने कहा कि आंखें चमकने लगें तो कभी ये पागलपन ही लगता है। लेकिन ऐसा एनथॉनी ने लेंस में कर दिखाया। जिसमें आंखें लाइट के जैसी लगती हैं।

Contact Lens2Image Source: http://s3.gazabpost.com/

6 जर्मन आप्टीशियन स्टेपनी ब्रेन्डीट लेंस में कुछ न कुछ नया प्रयोग करते रहते हैं। इस कंपनी ने पहले लेंस में जर्मनी का झण्डा बनाया था। अब इसी ने प्रयोग कर फुटबाल के डिजाइन का लेंस उतारा है।

7 कुछ ऐसे भी कॉन्टेक्ट लेंस हैं जिसे लगाकर आंखें बिल्ली की आंखों जैसी लगती हैं।

Contact Lens12Image Source: https://s-media-cache-ak0.pinimg.com

8 कॉन्टेक्ट लेंस में ऐसे भी डिजाइन मौजूद हैं जो स्पाइडर के जाले की तरह लगते हैं। जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाएंगे।

9 गिरगिट की आंखों वाले लेंस भी लोगों को हैरान करने वाले होते हैं।

10 कुछ लेंस में सफेद कॉम्बिनेशन होता है जो लोगों को डरा सकता है।

contact lensImage Source: https://expertbeacon.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here