प्रियंका के अंतरिक्ष में पहुंचने की तैयारी

0
325

अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला ने जिस तरह से देश का गौरव बढ़ाया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कल्पना की यादों को ताजा करने के लिए अब उनके ऊपर एक फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म के लीड रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को ऑफर किया गया है, मगर अभी तक उन्होंने मेकर्स को जवाब नहीं दिया है।

Kalpana ChawlaImage Source; http://newshence.com/

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अमेरिकन टीवी सीरीज में व्यस्त हैं। इसके बाद कई बॉलीवुड कमेटमेंट्स भी हैं। इसलिए फैसला करने में वक्त लग रहा है। मेकर्स की सोच है कि प्रियंका इस रोल के लिए फिट बैठती हैं। दोनों में यह समानता है कि प्रियंका कल्पना चावला की तरह ही दिखती हैं।

कल्पना चावला पहली भारतीय महिला थीं जो अंतरिक्ष में पहुंची थीं। उन्होंने अंतरिक्ष में 31 दिन 14 घंटे और 54 मिनट बिताए थे। मगर एकाएक उनका स्पेस शटल विस्फोटित हो गया था।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने के लिए कल्पना चावला पर बायोपिक बनाने के अधिकार खरीद लिए गए हैं। प्रियंका चोपड़ा से इस फिल्म के बारे में बात भी की जा चुकी है। अब देखना यह है कि प्रियंका का जवाब क्या होता है। सभी को उनके जवाब का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here