अनोखा होटल – यहां होटल मैनेजमेंट करके आने वाले लोग बन जाते हैं डॉक्टर

0
357
डॉक्टर

 

होटल या ढाबे पर आपने खाना खाया ही होगा, पर क्या आप किसी ऐसे होटल के बारे में जानते हैं जहां आपको होटल के कर्मचारियों के स्थान पर डॉक्टर भोजन कराते हों? यदि नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसे ही होटल के बारे में जानकारी दे रहें हैं। देखा जाएं तो स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर भोजन घर का ही होता है, पर रोज-रोज वही खाना व्यक्ति को बोर कर ही देता है, इसलिए बहुत से लोग वीकेंड पर बाहर के किसी होटल या ढाबे में भोजन करने के लिए जाते हैं। ऐसे में यदि किसी को बाहर के होटल पर अस्पताल का खाना मिले, तब क्या हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही होटल के बारे में बता रहें हैं, जहां आपको अस्पताल के जैसा ही खाना मिलता है। आइए जानते हैं इस अनोखे होटल के बारे में।

डी.केब्डा नामक यह होटल बना है अस्पताल थीम पर, डॉक्टर बन होटल स्टाफ खिलाता है खाना

डॉक्टरImage Source: 

इस अनोखे होटल का नाम “डी.केब्डा D.Kebda” है। यह होटल मिस्र में स्थित है। इस होटल की खासियत यह है कि यहां पर लोग होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करके आते हैं, पर यहां नौकरी के दौरान वह होटल स्टाफ के स्थान पर डॉक्टर बन जाते हैं। इस होटल में मिलता तो खाना ही है, पर यहां के स्टाफ के लोग किसी डॉक्टर से कम नहीं लगते हैं। असल में इस अनोखे होटल की थीम अस्पताल की ही है। इस होटल में यदि किसी को आप बिना बताएं ले आएंगे, तो वह धोखा खा ही जाएगा। वह समझेगा कि आप उसको अस्पताल में किसी डॉक्टर के पास ले आएं हैं। इस होटल के स्टाफ के लोग भी डॉक्टर जैसे कपड़े पहने होते हैं तथा अपने हाथों में भी सर्जिकल ग्लब्स पहने होते हैं। अपने सिर को ढकने के लिए यहां के स्टाफ के लोग डॉक्टर की ही तरह की गोल टोपी लगाएं रखते हैं। यदि आप इस होटल के किचन की ओर देखेंगे तो आपको वह किसी ऑपरेशन थिएटर की तरह नजर आएगा। इस प्रकार से इस होटल के स्टाफ के सभी लोग डॉक्टर की भेषभूषा में रहते हैं और आपको खाना देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here