क्रिस अपासिन्गॉक नामक इस 16 वर्षीय बच्चे ने किया विशाल व्हेल मछली का शिकार

0
447
क्रिस अपासिन्गॉक

 

व्हेल मछली को आपने देखा ही होगा। यह समुद्र की एक विशाल मछली होती है, पर हाल ही में एक 16 वर्षीय बच्चे ने इस मछली का शिकार कर लोगों को हैरान कर दिया है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे बच्चे से मिलवा रहें हैं जिसने महज 16 वर्ष की उम्र में ही विशाल व्हेल मछली का शिकार कर लोगों को हैरान कर दिया है। व्हेल मछली का शिकार कर यह बच्चा एक ओर जहां इंटरनेट पर वायरल हो गया है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसके द्वारा किये गए व्हेल मछली के शिकार को गलत ठहरा रहें हैं। कुछ लोगों ने इस बच्चे को जान से मारने तक की धमकी भी दे दी है। आइए अब आपको बताते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्रिस अपासिन्गॉकImage Source:

आपको सबसे पहले बता दें कि यह मामला अलास्का के यूपिक गांव से सामने आया है। इस गांव के निवासी 16 वर्षीय “क्रिस अपासिन्गॉक” नामक एक बच्चे के पिछले माह समुद्री तट पर घूम रही व्हेल मछली को हापरून गन से मार डाला। इसके बाद में मृत व्हेल मछली को गांव के लोगों की सहायता से बाहर लाया गया तथा गांव के लोगों ने व्हेल मछली के मीट को भोजन के रूप में प्रयोग किया। क्रिस अपासिन्गॉक की मां सूसन आकापक ने व्हेल मछली के साथ में खींची गई एक तस्वीर को फेसबुक पर अपलोड कर दिया और क्रिस अपासिन्गॉक की तारीफ करते हुए लिखा कि मेरे बेटे ने सारे गांव के खाने का इंतजाम कर दिया। क्रिस अपासिन्गॉक की व्हेल मछली के साथ खींची गई यह तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो गई। इस तस्वीर पर लोगों ने अपने तरह-तरह के विचार दिए। कुछ लोगों ने क्रिस अपासिन्गॉक द्वारा किए गए व्हेल मछली के शिकार को गलत ठहराया और कुछ ने आलोचना भी की। कुछ लोगों ने क्रिस अपासिन्गॉक को जान से मारने की धमकी भी दे दी। क्रिस की मां सूसन का कहना है कि धमकी के बाद अब क्रिस अपने स्कूल भी नहीं जा पा रहा है। लोगों को यह समझना चाहिए कि हम लोग जिस क्षेत्र में रहते हैं वहां खाने पीने के साधन बहुत कम हैं तथा आमतौर पर शिकार करके ही भोजन किया जाता है। सूसन ने क्रिस की जो तस्वीरें फेसबुक पर डाली थी, उनको डिलीट कर दिया, पर तब तक यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here