ये हैं वो 5 चीजें है जिनके कारण भारत की दुनिया में हैं अलग पहचान

0
485
भारत

 

अपने देश भारत में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनके कारण दुनियाभर में भारत की पहचान है, पर आज हम यहां बता रहें हैं भारत की वो 5 चीजें जिनके कारण भारत आज दुनिया में सबसे ज्यादा फेमस हैं। वर्तमान में भारत के पॉवरफुल इकोनॉमी के रूप में लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और वैश्विक रूप से मजबूत होता जा रहा है। भारत आज भले ही कई चीजों में विकसित देशों से कम हो, पर कई ऐसी चीजें हैं जिनके कारण भारत का डंका आज भी दुनिया में बजता है। आज हम आपको यहां उन 5 चीजों से ही रूबरू करा रहें हैं।

1 – मसालों का बादशाह –

भारतImage Source: 

भारत से बड़ा मसालों का घरेलू बाजार कहीं नहीं है। भारत दुनिया में मसालों का बादशाह कहलाता है। आपको हम बता दें कि दुनिया में मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक तथा कंज्यूमर अपना देश भारत ही है। अपने देश के बने मसाले दुनिया भर में अपनी खुशबू तथा औषधियों के लिए अपनी अलग पहचान रखते हैं।

2 – योग –

भारतImage Source: 

योग का जन्म भारत में करीब 5 हजार वर्ष पहले हुआ था। इसको सबसे पहले स्वामी विवेकानंद ने पश्चिम में पहुंचाया। इसके बाद में भारत के अन्य योग गुरूओं ने योग की जागरूकता को पश्चिमी देशों में फैलाया। वर्तमान में दुनिया के सभी देश शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग की जरूरत को स्वीकार कर चुके हैं।

3 – आईटी –

भारतImage Source: 

आपको जानकर हैरानी होगी की भारत में विश्व के सबसे ज्यादा आईटी प्रोफेशनल्‍स हैं। इसके अलावा अमेरिका में भी सबसे ज्यादा आईटी प्रोफेशनल्‍स भारत के ही हैं। माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक तथा गूगल जैसी बड़ी कंपनियों में भी भारत के आईटी प्रोफेशनल्‍स बड़ी संख्या में काम कर रहें हैं।

4 – बासमती चावल –

भारतImage Source: 

आपको जानकर हैरानी होगी की पूरी दुनिया में जितना बासमती चावल का उत्पादन होता है, उसका 70 प्रतिशत अकेले भारत में ही पैदा किया जाता है। सऊदी अरब, ईरान, जॉर्डन, ओमान जैसे देश भारत से बासमती चावल के सबसे बड़े खरीदार हैं।

5 – आम –

भारतImage Source: 

आम का उत्पादन भी भारत में सबसे ज्यादा होता है। वर्ष 2016-17 में भारत की ओर से 45,730 टन आम का निर्यात किया गया और वर्ष 2017-18 में यह 50,000 टन तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। बांग्लादेश, सऊदी अरब, यूके तथा नेपाल भारत के आम के बड़े खरीदार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here